क्रिकेट

IPL 2026, GT vs RR Qualifier 2 Match Preview: गुजरात को रहना होगा 'वंडर किड' से सावधान, राजस्थान के रजवाड़ों के सामने गिल के लड़ाकों की चुनौती

IPL 2026, GT vs RR Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आज (29 मई 2026, शुक्रवार) सीजन का दूसरा क्वालिफायर गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का मेन टारगेट 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को रोकना होगा। साथ ही GT के टॉप ऑर्डर को भी आक्रामक खेल दिखाना जरूरी है। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें-

Image

गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच प्रीव्यू

IPL 2026, GT vs RR Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आज (29 मई 2026, शुक्रवार) सीजन का दूसरा क्वालिफायर गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का मेन टारगेट 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को रोकना होगा। साथ ही GT के टॉप ऑर्डर को भी आक्रामक खेल दिखाना जरूरी है। पिछली भिड़ंत में मोहम्मद सिराज ने शॉर्ट बॉल पर सूर्यवंशी को आउट किया था, लेकिन उससे पहले सूर्यवंशी उनकी गेंद पर लंबा छक्का जड़ चुके थे। कैगिसो रबाडा को भी उन्होंने नहीं छोड़ा। एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंद पर 97 रन ठोके थे।मुल्लांपुर की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर सूर्यवंशी फिर हर गेंद को बाउंड्री के पार भेजना चाहेंगे। वो किसी भी गेंदबाज की इज्जत नहीं करते- जसप्रीत बुमराह से लेकर पैट कमिंस तक, सबको छक्के मार चुके हैं। हालांकि कुछ मैचों में वो शॉर्ट गेंद पर आउट हुए हैं। गुजरात के पेसर सिराज, रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा इसी कमजोरी को टारगेट करेंगे।

राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत

RR की कामयाबी के पीछे दो नाम हैं- वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर। सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग के आगे यशस्वी जायसवाल का फॉर्म थोड़ा दब गया है। ध्रुव जुरेल नंबर 3 पर भरोसेमंद रहे हैं। कप्तान रियान पराग मानते हैं कि एलिमिनेटर में टीम 260 बना सकती थी, पर डेथ ओवर्स में विकेट गिरने से स्कोर अटक गया। RR को फिनिशिंग पर काम करना होगा। भीषण गर्मी के बावजूद सूर्यवंशी को लाइव देखने के लिए मुल्लांपुर स्टेडियम में हजारों फैन्स के पहुंचने की उम्मीद है।

गुजरात की क्या है सबसे मुख्य चिंता

GT के पास लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचने का मौका है। पिछली बार क्वालिफायर 1 में RCB से हार मिली थी। GT की बैटिंग पूरी तरह टॉप-3 पर टिकी है: शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर। अगर ये तीनों नहीं चले तो बड़ा स्कोर मुश्किल है। RR ने अगर 250+ बना दिए तो गिल-सुदर्शन पर दबाव आएगा। सुदर्शन कंसिस्टेंट हैं, लेकिन पावरप्ले में पहली गेंद से हिट नहीं कर पाते। बॉलिंग GT की स्ट्रेंथ है, मगर RCB के खिलाफ धर्मशाला में डेथ ओवर्स में गेंदबाज महंगे साबित हुए थे। रजत पाटीदार ने तब मैच छीन लिया था। फील्डिंग में भी GT को सुधार चाहिए। अच्छी खबर ये है कि राहुल तेवतिया का फॉर्म लौट आया है।

कैसी है मुल्लांपुर की पिच

नई गेंद से मददगार मुल्लांपुर की पिच पर आईपीएल के इस सत्र में बल्लेबाजों ने सहजता से बड़े स्कोर बनाये हैं और शुक्रवार को यहां गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले दूसरे क्वालीफायर मैच में मुख्य मुकाबला बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों के बीच होने की संभावना है। महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस सत्र में यहां खेले गये मुकाबलों में पहली पारी का औसत स्कोर 181 रन के आसपास रहा है। काली और लाल मिट्टी की मिक्स पिच पर तेज गेंदबाजों को नई गेंद से सीम मूवमेंट और बाउंस मिलता है, लेकिन इस सत्र के आंकड़े बताते हैं कि मुल्लांपुर अब केवल गेंदबाजों के लिए मुफीद विकेट नहीं रह गया है। बल्लेबाज अगर पिच की शुरुआती नमी और बाउंस की चुनौती पार कर लें, तो उन्हें खुलकर खेलने का मौका मिलता है। मुल्लांपुर की सबसे खास बात अब भी पारी के शुरुआती 6 ओवरों में गेंद की हरकत है। नई गेंद से पेसर्स को स्विंग और अच्छा बाउंस मिलता है। लेकिन 6 ओवर बाद पिच धीमी हो जाती है और स्पिनर्स का रोल बढ़ जाता है। शाम को ओस गिरने की वजह से दूसरी पारी में बॉलिंग करना मुश्किल होता है, इसलिए टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला आम रहा है।

गुजरात और राजस्थान की आईपीएल 2026 टीमें (Gujarat Titans and Rajasthan Royals IPL 2026 Full Squads)

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, अरशद खान, अशोक शर्मा, जोस बटलर, कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर बराड़, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, ल्यूक वुड, जयंत यादव।

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), अमन राव, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, एडम मिल्ने, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, यशराज पुंजा, युद्धवीर सिंह।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article