क्रिकेट

IPL 2026, GT vs RR Qualifier 2: जीतकर फाइनल में पहुंचना चाहेंगी गुजरात और राजस्थान की टीमें, जानिए मुल्लांपुर की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, GT vs RR Pitch Report In Hindi Today Match: आज (29 मई 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के क्वालिफायर 2 मुकाबले में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटन्स की टीम क्वालिफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 92 रनों से हारकर यहां पहुंची है। वहीं एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर फाइनल की उम्मीद जिंदा रखी है। दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए एक कदम और बढ़ना चाहेंगी और इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेंगी। ऐसे में कड़ा मुकाबला शुक्रवार को देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम की पिच का गुरुवार को कैसा रहेगा हाल? जानिए मैदान से जुड़े खास आंकड़े और कैसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम?

Image

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स पिच रिपोर्ट

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium Mullanpur Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के क्वालिफायर 2 मुकाबले में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur New Chandigarh) में खेला जाएगा। गुजरात टाइटन्स की कप्तानी शुभमन गिल (Shubmann Gill) संभाल रहे हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-2 मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाने वाला यह छठा मैच है। इससे पहले इस मैदान पर पांच मैच खेले जा चुके हैं। तीन मैच में चेज करने वाली टीम विजयी रही है। 27 मई को यहां खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराया था। वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद पर 97 रन की पारी में 12 छक्के जड़कर क्रिस गेल का 59 छक्कों का IPL रिकॉर्ड तोड़ा था। अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान ने धमाकेदार बल्लेबाजी के बल पर बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। वहीं क्वालिफायर 1 में गुजरात को बेंगलुरु के खिलाफ 92 रन से हार मिली थी। ऐसे में लगातार दूसरे नॉकआउट मैच में रनों की ऐसी ही बारिश देखने को मिल सकती है।

यहां अबतक खेले गए पांच मुकाबले में से तीन में चेज करने वाली टीम विजयी रही है। गुजरात टाइटन्स की टीम का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन अच्छा रहा है। लीग स्टेज में 14 मैच में से 9 में गुजरात को जीत मिली थी जबकि 5 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम को लीग स्टेज में 14 मैच में से 8 में जीत मिली थी और वो 16 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही थी। एलिमिनेटर में जीत के बाद उसका मनोबल ऊंचा है। ये मुकाबला लीग स्टेज में दूसरे और चौथे पायदान पर काबिज टीमों के बीच है। ऐसे में आईए जानते हैं शुक्रवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Head to Head)

गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 10 मैच खेले गए हैं जिसमें से राजस्थान को 3 मैचों में जीत मिली है। वहीं गुजरात टाइटन्स ने 7 मैच में विजय हासिल की है। दोनों के बीच सीजन की यह तीसरी भिड़ंत है। इससे पहले अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने 6 रन के अंतर से जीत हासिल की थी। वहीं जयपुर में खेले गए मैच में गुजरात ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मैच में से तीन में गुजरात और दो में राजस्थान विजयी रहा है। दोनों टीमों की भिड़ंत के दौरान एक बार फिर सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर होंगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आज की पिच रिपोर्ट (GT vs RR IPL Match Today Pitch Report)

आज गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्वालिफायर 2 मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर मौजूदा सीजन में अबतक कुल 5 मैच खेले गए हैं। तीन मैच में मेजबान पंजाब किंग्स को हार मिली है। इस मैदान पर जमकर रन बन रहे हैं और चेज करने वाली टीम को तीन बार जीत मिली है। ऐसा ही एक बार फिर गुजरात और राजस्थान के बीच भिड़ंत के दौरान देखने को मिल सकता है। शुक्रवार का मैच मुल्लांपुर की पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा। इस पिच पर खेला जाने वाला यह सीजन का दूसरा मैच होगा। काली और लाल मिट्टी के मिक्स पर बनी ये पिच शुरुआती ओवरों में अच्छा बाउंस और कैरी देती है। नई गेंद से कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जोफ्रा आर्चर जैसे पेसर्स को मदद मिलेगी। हालांकि, 6 ओवर के बाद पिच सेटल हो जाती है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है। बीच के ओवरों में पिच थोड़ी धीमी हो जाती है, जिससे स्पिनर्स रवींद्र जडेजा, राशिद खान, वाशिंगटन सुंदर का रोल अहम हो जाता है। मुल्लांपुर में ओस का असर भी दूसरी पारी में नजर आएगा ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगी। मुल्लांपुर में भीषण गर्मी पड़ रही है, दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। शाम को तापमान में गिरावट आएगी लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। पहली पारी का औसत स्कोर 181 रन है।

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 2 मुकाबले में राजस्थान और गुजरात के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In RR vs GT IPL 2026 Match)

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 2 मुकाबले में गुजरात और राजस्थान के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। राजस्थान के फैन्स की नजरें वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), यशस्वी जायसवाल (Yashaswi Jaiswal), ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel), रियान पराग (Riyan Parag), जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) पर रहेंगी। वहीं गुजरात के फैन्स की कप्तान शुभमन गिल (Shubmann Gill), साई सुदर्शन (Sai Sudarshan), जोस बटलर (Jos Buttler), राशिद खान (Rashid Khan), मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj), कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) और प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) पर रहेंगी।

गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 टीमें (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Full Squads)

गुजरात टाइटन्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Gujarat Titans Full Squad):

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया।

राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Rajasthan Royals Full Squad):

रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article