क्रिकेट

MI vs KKR IPL 2025 Live Streaming: कब और कहां देखें मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2025, MI Vs KKR Live Score Streaming Online Today Match:आईपीएल के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा। दोनों टीमों के लिए यह तीसरा मुकाबला है। अब तक मुंबई एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है, जबकि कोलकाता को पहले मुकाबले में हार के बाद दूसरे मुकाबले में जीत मिली थी।

Image

मुंबई और कोलकाता मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

MI vs KKR IPL 2025 Live Score Streaming Online Today Match: आईपीएल के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा। यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर है और मुंबई अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ जीत के साथ अंकों का खाता खोलने के इरादे से उतरेगी। अब तक मुंबई को लगातार दो मुकाबले में हार मिल चुकी है। पहले मुकाबले में उसे चेन्नई सुपरकिंग्स और दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

MI vs KKR IPL 2025 Today Match Live Streaming Details in Hindi

MI vs KKR IPL 2025 Live Streaming Details in Hindiजानकारी
मैचमुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR)
तारीख31 मार्च 2025 (सोमवार)
स्थानवानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम, मुंबई
समयशाम 7:30 बजे (टॉस - 7:00 बजे)
टीवी प्रसारणस्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंगजियोसिनेमा (JioCinema) और हॉटस्टार (Hotstar)

इस सीजन टीम एक नई ओपनिंग जोड़ी रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा के साथ उतर रही है। दोनों ने अब तक निराश किया है। पहले विकेट के लिए अब तक सर्वाधिक 8 रन की साझेदारी कर पाए हैं। इसके अलावा टीम में फिनिशर की कमी है, जो टिम डेविड के जाने से खाली हुई है।

दूसरी तरफ केकेआर ने पहला मुकाबला गंवाने के बाद दूसरे मुकाबले में वापसी कर ली।

लखनऊ के खिलाफ 8 विकेट से मुकाबला जीतने के बाद टीम के हौसले बुलंद हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि क्विंटन डीकॉक भी फॉर्म में लौटे आए हैं। वानखेड़े के मैदान पर खूब रन बनते हैं, ऐसे में फैंस को एक जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा (Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Match Date)

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबला सोमवाप (31 मार्च) को खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Match Venue)

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबला वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Match Time)

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Match On Tv)

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Match Live Streaming)

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar)और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article