MI vs KKR Highlights: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस का श्रीगणेश, कोलकाता को हराकर खोला जीत का खाता
MI vs KKR Highlights: आईपीएल के 12वें मुकाबले में आज कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें हार्दिक एंड कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया। यह मुकाबला वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम मुंबई खेला गया जहां मुंबई ने कोलकाता को 8 विकेट से हरा दिया और सीजन की पहली जीत दर्ज की।
MI vs KKR Highlights: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस का श्रीगणेश, कोलकाता को हराकर खोला जीत का खाता
इससे पहले डेब्यूटेंट अश्वनी कुमार और दीपक चाहर की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने कोलकाता को 116 रन पर ढेर कर दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को मुंबई के गेंदबाजों ने सही साबित किया और पावप्ले में केकेआर के टॉप-4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। नतीजा पूरी टीम केवल 17 ओवर में 116 रन बनाकर ढेर हो गई। डेब्यूटेंट अश्वनी कुमार ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।
कोलकाता के खिलाफ मुंबई का रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 34 मैचों में से मेन इन ब्लू ने 23 जीते हैं, जबकि केकेआर केवल 11 जीत ही हासिल कर सकी है। लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में यह बाजी पूरी तरह से पलट गई है। यही कारण है कि आखिरी 6 में से 5 मुकाबला केकेआर ने जीते हैं। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी भी अपनी पीठ की चोट से उबर नहीं पाए हैं, लेकिन केकेआर के ऑलराउंडर सुनील नरेन इस मैच के लिए उपलब्ध हैं। उनके आने से टीम और भी मजबूत हुई है।
MI vs KKR Highlights; मुंबई की पारी
MI vs KKR Highlights; कोलकाता की पारी
मुंबई और कोलकाता की प्लेइंग इलेवन-
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रियान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
मुंबई और कोलकाता की टीम (MI vs KKR IPL 2025 Squad)
मुंबई इंडियंस स्क्वॉड (MI Squad): हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रित बुमराह।
कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड (KKR Squad): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, एनरिक नॉर्टजे, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, चेतन सकारिया, रहमानुल्लाह गुरबाज़, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, मोइन अली।
MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई की पहली जीत
MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर: रियान रिकल्टन का अर्धशतक
MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई को 117 रन की दरकार
MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई के नाम रहा पावरप्ले
MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर को लगा दूसरा झटका
MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर: कोलकाता को लगा पहला झटका
MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर: आज के मैच में ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर: पहले बल्लेबाजी करेगी केकेआर
MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर:सुनील नरेन करेंगे वापसी
MI vs KKR Live Score: आज भी जसप्रीत बुमराह के बिना उतरेगी मुंबई इंडियंस
MI या KKR, कौन जीतेगा आज का मैच
MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर: खराब फॉर्म से गुजर रही है मुंबई इंडियंस
MI vs KKR Live Score: अब तक दोनों टीमों का हाल
MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर: ऐसी है मुंबई इंडियंस की टीम
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रोबिन मिंज, रेयान रिकेल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कोर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान और जसप्रीत बुमराह।
MI vs KKR Live Score: ऐसी है कोलकाता की टीम
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पावेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसोदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोईन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नोर्किया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और वरुण सकारिया।
MI vs KKR Live Score: आज के मैच में ड्रीम इलेवन टीम
मुंबई और कोलकाता मैच की ड्रीम इलेवन टीम (MI vs KKR Dream11 Team)
विकेटकीपर- क्विंटन डीकॉक
बैटर- सूर्यकुमार यादव, अजिंक्य रहाणे, तिलक वर्मा और रोहित शर्मा
ऑलराउंडर- आंद्रे रसेल, हार्दिक पांड्या, सुनील नरेन
गेंदबाज- दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, वरुण चक्रवर्ती
कप्तान-सुनील नरेन
उप-कप्तान- रोहित शर्मा
MI vs KKR Live Score: हेड टू हेड में मुंबई का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 34 मैचों में से मेन इन ब्लू ने 23 जीते हैं, जबकि केकेआर केवल 11 जीत ही हासिल कर सकी है। आखिरी 6 मुकाबलों में से 5 में कोलकाता जीती है।
MI vs KKR Live Score: कब शुरू होगा आज का आईपीएल मुकाबला
आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता का मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
MI vs KKR Live Score: आईपीएल का 12वां मुकाबला आज
आईपीएल में आज 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना 3 बार की चैंपियन कोलकाता ने होगा। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े में खेला जाएगा। मुंबई लगातार दो हार के बाद यहां पहुंची है, जबकि कोलकाता ने आखिरी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराया था।
