क्रिकेट

IND vs SL: बीसीसीआई ने श्रीलंका बनाम भारत मैच के शिफ्ट होने की खबरों को बताया झूठ

भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर में व्हाइट बॉल सीरीज खेली जानी थी। पहले मुकाबले के वेन्यू पर ऐसी खबरें सामने आई थी कि यह मुकाबला अहमदाबाद शिफ्ट हो सकता है, लेकिन अब बीसीसीआई ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

Image

भारत बनाम श्रीलंका (साभार-X)

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने सोमवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मुकाबलों की एकदिवसीय शृंखला का पहला मुकाबला दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया है। सैकिया ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि 13 दिसंबर को होने वाले इस मुकाबले की मेजबानी मानक नीति के तहत दिल्ली को सौंपी गई थी और इसके आयोजन स्थल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सैकिया ने कहा, ’’दिल्ली में निर्धारित भारत-श्रीलंका एकदिवसीय मुकाबले को अहमदाबाद स्थानांतरित किए जाने की खबरें सही नहीं हैं। बीसीसीआई ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।’’

उन्होंने कहा, ’’इसके अलावा यह दोहराना जरूरी है कि द्विपक्षीय मुकाबलों के आयोजन स्थलों का आवंटन मुख्य रूप से एक मानक नीति के तहत किया जाता है।’’ इतना ही नहीं उन्होंने मीडिया से भी अपील की है कि शेड्यूल से जुड़े किसी भी तरह की खबर को बिना बीसीसीआई के स्रोत के ना फैलाएं। साथी इससे पहले खबरों में दावा किया गया था कि यहां अरुण जेटली स्टेडियम में जारी निर्माण कार्य के कारण मुकाबले को अहमदाबाद स्थानांतरित किया गया है। अहमदाबाद में 19 दिसंबर को श्रृंखला का अंतिम वनडे मुकाबला खेला जाना है। एकदिवसीय मुकाबलों के अलावा श्रीलंका दौरे पर तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी खेलेगा।

एक दिसंबर से श्रीलंका का भारत दौरा

श्रीलंका का भारत दौरा दिसंबर में शुरू हो रहा है। टीम इंडिया पहले 13-19 दिसंबर तक 3 मैच की वनडे सीरीज खेलेगी और उसके बाद उसे 3 मैच की टी20 सीरीज खेलना है। टी20 सीरीज 22-27 दिसंबर के बीच खेली जाएगी। वनडे मुकाबले क्रमश: दिल्ली, बेंगलुरू और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। टी20 मुकाबले राजकोट, कटक और पुणे में खेले जाएंगे।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article