क्रिकेट

Royal Challengers Bangalore (RCB) Squad 2024: जानिए इस बार IPL में कैसी हे आरसीबी की टीम, पूरी प्लेयर्स लिस्ट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 22, 2024, 11:17 AM IST

Royal Challengers Bangalore(RCB) Full Squad, Team Stats and Match Details in Hindi: रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर की टीम आईपीएल 2024 के उद्धाटन मुकाबले के साथ अपने अभियान का आगाज करने जा रही है। क्या फॉफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली टीम अपना 17 साल खिताबी सूखा खत्म कराने में होगी सफल। आरसीबी की सारी जानकारी यहां मिलेगी आपको।

Image

आरसीबी की पूरी टीम, आईपीएल 2024

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम
  • आरसीबी की टीम अब तक एक भी खिताब नहीं जीत सकी
  • फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में एक बार फिर होगी कोशिश

Royal Challengers Bangalore (RCB) Team 2024, Stats, Profile, Full IPL Match Details: आरसीबी की टीम आईपीएल 2024 में अपने अभियान की शुरुआत सीजन के पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 22 मार्च, 2024 को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में करने जा रही है। आरसीबी की पुरुष टीम विमेंस प्रीमियर लीग 2024 का खिताब जीतने वाली महिला टीम से प्रेरणा लेकर 17 साल का खिताबी सूखा खत्म करने के की फिराक में होगी।

तेज गेंदबाजी हुई मजबूत

बल्लेबाजी आरसीबी की हमेशा से मजबूत पक्ष रही है। लेकिन इस बार नीलामी में टीम मैनेजमेंट ने गेंदबाजी खासकर पेस अटैक को मजबूत करने की कोशिश की है। टीम से अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्युसन, यश दयाल, कैमरून ग्रीन जैसे धाकड़ खिलाड़ी जुड़े हैं। इससे टीम के पेस अटैक में नई जान आई है। टीम मैनेजमेंट के पास बावजूद फॉफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल के टीम में रहते हुए प्लेइंग 11 में विदेशी गेंदबाजों के जगह बना पाने की संभावना बेहद कम है।

विकेटकीपिंग हे सबसे कमजोर कड़ी

आरसीबी का विकेटकीपर इसबार टीम की सबसे कमजोर कड़ी है। दिनेश कार्तिक और अनुज रावत दोनों का पिछले सीजन प्रदर्शन फीका रहा था। विकेटकीपर का टीम में होना जरूरी है ऐसे में इस कमजोरी को सुपर सब से आरसीबी की टीम छुपा सकती है। इस कमजोरी से उबरना आरसीबी के लिए पूरे सीजन आसान नहीं रहेगा।

Royal Challengers Bangalore(RCB) Full Squad:

क्रमांकखिलाड़ीभूमिकादेश
1फॉफ डुप्लेसी(कप्तान)बल्लेबाजदक्षिण अफ्रीका
2विराट कोहलीबल्लेबाजभारत
3रजत पाटीदारबल्लेबाजभारत
4अनुज रावतविकेटकीपर बल्लेबाजभारत
5दिनेश कार्तिक विकेटकीपर बल्लेबाजभारत
6सुयश प्रभुदेसाई बल्लेबाजभारत
7विल जैक्सबल्लेबाजइंग्लैंड
8सौरव चौहानबल्लेबाज भारत
9ग्लेन मैक्सवेलस्पिन-ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलिया
10महिपाल लोमरोरस्पिन ऑलराउंडर भारत
11कर्ण शर्मास्पिन ऑलराउंडरभारत
12कैमरून ग्रीनपेस-ऑलराउंडरऑस्ट्रेलिया
13स्वपनिल सिंहऑलराउंडरभारत
14मयंक डागर ऑलराउंडरभारत
15मनोज भंडागेऑलराउंडरभारत
16आकाशदीप तेज गेंदबाजभारत
17अल्जारी जोसेफतेज गेंदबाजवेस्टइंडीज
18लोकी फर्ग्यूसन तेज गेंदबाजन्यूजीलैंड
19मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजभारत
20यश दयाल तेज गेंदबाजभारत
21टॉम कुरेन तेज गेंदबाजइंग्लैंड
22रीस टॉप्लीतेज गेंदबाजइंग्लैंड
23हिमांशु शर्मागेंदबाजभारत
24राजन कुमारगेंदबाजभारत
25व्यशांक विजय कुमार तेज गेंदबाजभारत
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article