क्रिकेट

Rohit Beat Virat, DC vs MI: हिटमैन ने तोड़ा किंग कोहली का रिकॉर्ड, दिल्ली के खिलाफ मैच में हासिल की खास उपलब्धि

rohit superpass virat kohli Today MI vs DC Match: दिल्ली के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने किंग कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली के खिलाफ रन बनाने के मामले में वह विराट से आगे निकल गए हैं। इस मैच से पहले वह 1,026 रन बना चुके थे और विराट के रिकॉर्ड से 5 रन दूर थे।

Image

रोहित शर्मा (साभार-IPL)

Rohit Beat Virat, DC vs MI IPL Match: दिल्ली के खिलाफ आईपीएल के 43वें मैच में रोहित शर्मा ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली के खिलाफ मैच में रोहित ने जैसे ही 5वां रन बनाया वह दिल्ली के खिलाफ रन बनाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए। मैच शुरू होने से पहले दिल्ली के खिलाफ रोहित के नाम 1,026 रन थे। अब उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सर्वाधिक रन (Most runs in IPL against Delhi Capitals)

रोहित शर्मा- 1031

विराट कोहली- 1030

अजिंक्य रहाणे- 858

रॉबिन उथप्पा- 740

एमएस धोनी- 709

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article