LSG vs RR Highlights: राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, 16 अंक के साथ प्लेऑफ में जगह की पक्की
LSG vs RR Highlights: राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, 16 अंक के साथ प्लेऑफ में जगह की पक्की
इससे पहले 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने पावरप्ले में तूफानी बैटिंग करते हुए 60 रन बनाए। पहले विकेट के तौर पर जोस बटलर को यश ठाकुर ने आउट किया जिन्होंने 18 गेंद में 34 रन की पारी खेली।
केएल राहुल के 76 रन की पारी के दम पर लखनऊ ने राजस्थान के सामने जीत के लिए 197 रन का लक्ष्य रखा। राहुल के अलावा दीपक हुडा ने 31 गेंद में 50 रन की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी इसलिए भी जरूरी थी क्योंकि लखनऊ की टीम 11 रन के स्कोर पर 2 विकेट खो चुकी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे तीसरी ही गेंद पर पहला झटका लगा। बोल्ट ने क्विंटन डिकॉक को 8 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। अगले ओवर में लखनऊ को सबसे बड़ा झटका लगा जब इनफॉर्म और शतकवीर मार्कस स्टोइनिस को संदीप शर्मा ने शून्य के स्कोर पर आउट किया। इस जीत के साथ राजस्थान के 16 अंक हो गए हैं और उसने प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। यह राजस्थान की इस सीजन लखनऊ के खिलाफ दूसरी जीत है। पहले मैच में राजस्थान ने लखनऊ को 20 रन से हराया था।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डि कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल मैच, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रोवमैन पॉवेल, शिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
