क्रिकेट

LSG vs CSK: लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई के कोच का खुलासा, इस समस्या से जूझ रही है टीम

CSK Coach Stephen Fleming On Team Selection: चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ में होने वाले आईपीएल 2024 मैच से पहले एक बड़ी बात कही। फ्लेमिंग का कहना है कि टीम एक दुविधा से जूझ रही है और ये मुश्किल है टीम चयन से जुड़ी।

Image

एम एस धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग (PTI)

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ-चेन्नई आईपीएल 2024 मैच
  • मुकाबले से पहले चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग का बयान
  • टीम चयन को लेकर दुविधा में है चेन्नई सुपर किंग्स

LSG vs CSK, IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स और मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज खेले जाने वाले आईपीएल 2024 के मुकाबले से पहले चेन्नई के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने टीम की एक बड़ी समस्या के ऊपर से पर्दा उठा दिया है। आमतौर पर ये समस्या टीम की ताकत को बयां करती है लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स का टीम प्रबंधन इस दुविधा से घिरी हुई है। यहां जानते हैं कि उन्होंने किस बारे में बात की है।

चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग का कहना है कि टीम इस समय एक तरह से दबाव में है। ये दबाव टीम में खिलाड़ियों के चयन (Players Selection) से जुड़ा है। फ्लेमिंग के मुताबिक उनकी टीम में बहुत से अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं और बहुत से विकल्प बाहर बेंच पर भी बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि वे सिर्फ प्लेयर ऑफ द मैच परफॉर्मेंस को तवज्जो नहीं दे रहे हैं, बल्कि टीम के हर खिलाड़ी के प्रदर्शन के साथ खड़े हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की बेंच पर अभी भी कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जिनको एक बार भी मौका नहीं मिल पाया है, इसलिए ये दबाव लगातार टीम प्रबंधन पर बना हुआ है कि उनको कब आजमाया जाएगा। चेन्नई की टीम ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया था और अब वे आज लखनऊ की टीम से उन्हीं के मैदान इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेलने उतरेगी।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article