स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एलावेनिल वलारिवान ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। यह इस इवेंट में भारत का दूसरा सिल्वर मेडल है। इससे पहले वलारिवान, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। वलारिवान ने भारत को दूसरा और वलारिवान का दूसरा सिल्वर मेडल है।
वलारिवान 21वें शॉट तक आगे चल रही थीं, लेकिन अंतिम तीन शॉट्स में हुई चूक के कारण वह बहुत कम अंतर से गोल्ड पदक जीतने से चूक गईं। जापान की हिनाता ताइची ने 253.0 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जो भारतीय खिलाड़ी से केवल 0.6 अंक आगे थीं। एलावेनिल ने स्पर्धा में 252.4 अंक हासिल किए। सोनम मस्कर 167.0 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहीं।
तमिलनाडु में हुआ जन्म
एलावेनिल वलारिवन (जन्म 2 अगस्त 1999) तमिलनाडु की एक भारतीय राइफल शूटर हैं, जो अभी गुजरात में रहती हैं और 10m एयर राइफल इवेंट में स्पेशलिस्ट हैं। उन्होंने 2014 में कॉम्पिटिटिव शूटिंग शुरू की और पर्सनल कोच नेहा चव्हाण के अंडर ट्रेनिंग लेती हैं। इसमें दीपाली देशपांडे और दीपक दुबे उनके नेशनल कोच हैं। एलावेनिल ने टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 ओलंपिक गेम्स में भारत को रिप्रेजेंट किया। हालांकि, मेडल नहीं जीत पाई थीं।
एलावेनिल सिडनी में 2018 ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतकर इंटरनेशनल लेवल पर मशहूर हुईं। यह उनका सिर्फ दूसरा ISSF कॉम्पिटिशन था, जिसमें उन्होंने जूनियर वर्ल्ड क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड बनाया था। तब से उन्होंने ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप, ISSF वर्ल्ड कप, ISSF वर्ल्ड कप फाइनल और एशियन चैंपियनशिप में कई मेडल जीते। साथ ही खुद को भारत की सबसे कामयाब एयर राइफल एथलीट में से एक बनाया है।
उपलब्धियां
सिल्वर - 10m एयर राइफल महिला जूनियर, ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप, चांगवोन, कोरिया गणराज्य (2018)
कांस्य - 10m एयर राइफल महिला टीम, ISSF विश्व चैंपियनशिप, काहिरा, मिस्र (2022)
कांस्य - 10m एयर राइफल महिला, ISSF विश्व चैंपियनशिप, काहिरा, मिस्र (2025)
गोल्ड - 10m एयर राइफल महिला, ISSF वर्ल्ड कप, रियो डी जेनेरियो, ब्राज़ील (2019) गोल्ड - 10m एयर राइफल महिला, ISSF वर्ल्ड कप, रियो डी जेनेरियो, ब्राज़ील (2023)
कांस्य - 10m एयर राइफल महिला, ISSF विश्व कप, म्यूनिख, जर्मनी (2025)
गोल्ड - 10m एयर राइफल महिला, एशियाई चैंपियनशिप, नई दिल्ली, भारत (2026)
गोल्ड - 10m एयर राइफल महिला, एशियाई चैंपियनशिप, शिमकेंट, कजाकिस्तान (2025)
सिल्वर- 10m एयर राइफल महिला, एशियन गेम्स, जापान (2026)
