टीवी मसाला

Bigg Boss 20: सलमान खान ने लगाई ट्रोल्स की क्लास, भाईजान के फैन हुए वरुण धवन-कश्मीरा शाह

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 20, 2026, 01:34 PM IST

Stars Reaction on Salman Khan Video: सलमान खान के ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) वाले अंदाज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। अब वरुण धवन (Varun Dhawan) और डेविड धवन (David Dhawan) ने भी रिएक्शन दिया है।

Image

सलमान खान के वीडियो पर आया वरुण धवन का रिएक्शन (Image Source: Jio Hotstar/ IMDb)

Stars Reaction on Salman Khan Video: टीवी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज में नजर आए। सोशल मीडिया पर उनकी उम्र, लुक और शरीर को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर बात करते हुए सलमान ने ट्रोलर्स को खुली चुनौती दे दी। बात इतनी आगे बढ़ी कि उन्होंने कैमरे के सामने अपनी शर्ट तक उतार दी। इस पूरे वाकये का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। सलमान खान के इस वीडियो पर अब स्टार्स के रिएक्शन सामने आने शुरू हो गए हैं। वरुण धवन (Varun Dhawan) से लेकर डेविड धवन (David Dhawan) इस वीडियो पर रिएक्शन देते नजर आए।

वरुण धवन-डेविड धवन ने किया सलमान खान का साथ

सलमान खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह सलमान खान के वीडियो सामने आया वरुण धवन और डेविड धवन का रिएक्शन है। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सलमान खान का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ट्रोल्स की क्लास लगाते हुए नजर आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन सलमान खान का सपोर्ट करते नजर आए। सलमान खान का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

कुशाल टंडन-कश्मीरा शाह ने भी किया समर्थन

वरुण धवन के अलावा टीवी स्टार कश्मीरा शाह और कुशाल टंडन भी सलमान खान के समर्थन में उतर आए हैं। सलमान खान की वीडियो को लेकर कर दोनों स्टार्स ने भाईजान की जमकर तारीफ की। कश्मीरा शाह ने सलमान खान की एक तस्वीर को शेयर करके लिखा कि आप रियल ओजी है। इसके अलावा कुशाल टंडन ने सलमान खान के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर करते हुए लिखा कि 'वाह आपने ट्रोल्स को क्या जवाब दिया है। आप पर गर्व है सर।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article