स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में 10 रन बनाते ही स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया। वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। मंधाना न्यूजीलैंड की पूर्व कप्तान सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया।
मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शेफाली और मंधाना ने भारत को तेज शुरुआत दी। वहीं, मंधाना अपनी पारी की 7वीं गेंद पर चौका लगाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं।
महिला T20I में सबसे ज्यादा रन
- 4788 - स्मृति मंधाना
- 4758 - सूजी बेट्स
- 4287 - हरमनप्रीत कौर
- 4282 - चमारी अथापट्टू
- 3817 - सोफी डिवाइन
इससे पहले मंधाना ने एशिया कप के दौरान हांगकांग के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर एक नहीं बल्कि दो नए विश्व रिकॉर्ड बना दिए थे। पहला तो, वह दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बनीं, जिनके नाम अब महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन हैं। वहीं दूसरा, महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली भी पहली खिलाड़ी बनीं थी।
महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन
मंधाना ने वनडे में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ा था। मंधाना के नाम 10,987 रन दर्ज हैं। वहीं, महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक (18) लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाज मेग लैनिंग को पीछे छोड़ा था। अब टी20 क्रिकेट में मंधाना ने अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवा दिया है।
ऐसा है मंधाना का अंतरराष्ट्रीय करियर
स्मृति मंधाना ने भारत के लिए 120 वनडे मैच में 5411 रन बनाए हैं। वहीं, 178 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की 171 पारियों में 4788 रन बनाए हैं। इसके अलावा 9 टेस्ट मैच में 788 रन दर्ज हैं। वनडे में मंधाना ने 14, टी20I और टेस्ट में दो-दो शतक जड़े हैं। वनडे क्रिकेट में उनके नाम एक विकेट भी दर्ज है।
