क्रिकेट

TATA IPL 2023: कोहली ऐसे हुए आउट कि खुद भी नहीं कर पा रहे थे विश्वास, देखें Video

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 17, 2023, 11:04 PM IST

TATA IPL 2023, virat kohli dismissal: आईपीएल के 24वें मैच विराट कोहली के लिए अच्छा नहीं रहा। इस मुकाबले में उनका बल्ला पूरी तरह शांत रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कोहली दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए।

Image

आउट होने के बाद विराट कोहली। (फोटो - IPL/BCCI)

TATA IPL 2023, virat kohli dismissal: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया मुकाबला विराट कोहली के लिए अच्छा नहीं रहा। वे लंबा शॉट लगा चाह रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। आउट होने के बाद विराट कोहली भी विश्वास नहीं कर पा रहे थे कि ये कैसे हो गया। फॉर्म में चल रहे विराट कोहली का बल्ला धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नहीं चला। कोहली ने महज 4 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से महज 6 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

आकाश ने पहले ही ओवर में दिखाया इम्पैक्ट

विराट कोहली को पहले ही ओवर में आउट करने वाले आकाश सिंह को बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी टीम में शामिल किया गया था। चेन्नई की पारी खत्म होने के बाद चेन्नई ने आकाश सिंह को इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में टीम से जुड़े थे और पहले ही ओवर में अपना असर दिखा दिए थे। उनको अंबाती रायडू की जगह टीम में शामिल किए थे।

कोहली का यह मौजूदा सीजन का सबसे छोटा स्कोर

विराट कोहली का मौजूदा आईपीएल सीजन अभी तक काफी शानदार रहा है। सीजन के पहले मैच से ही उनका बल्ला आग उगल रहा है। लेकिन चेन्नई के खिलाफ वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 6 रन पर आउट हो गए। यह उनका मौजूदा सीजन में सबसे छोटा स्कोर रहा है। इससे पहले कोहली ने मुंबई के खिलाफ 82 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद कोलकाता के खिलाफ 21 रन, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 61 रन और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 रन की शानदार पारी खेली थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article