शहर

दिल्ली पुलिस आपकी हिम्मत कैसे हुई? हिरासत में ली गईं ममता बनर्जी; कहा-'भारत में लोकतंत्र की हत्या

ममता बनर्जी को पार्टी नेताओं डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन समेत अन्य लोगों के साथ साउथ एवेन्यू से हिरासत में लिया गया। ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना कब से सामान्य बात हो गई?

Image

हिरासत में ली गईं ममता बनर्जी

दिल्ली के जंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के समर्थन में कई विपक्षी पार्टियां हैं। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होने के लिए निकली थीं, जिन्हें उनके आवास के बाहर से दिल्ली पुलिस और CRPF ने हिरासत में लेकर पुलिस वैन में बैठा लिया है। उनके साथ डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लेकर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप

ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना कब से सामान्य बात हो गई? जब शांतिपूर्ण विरोध का जवाब बातचीत के बजाय हिरासत से दिया जाता है, तो यह हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मोदी-शाह की जोड़ी भले ही सत्ता की सीमाओं को लगातार लांघने की कोशिश करे, लेकिन कोई भी सरकार जवाबदेही से ऊपर नहीं है और न ही कोई सत्ता हमेशा के लिए रहती है। लोकतंत्र के लिए एक काला दिन। यह याद दिलाता है कि लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई कभी नहीं रुकनी चाहिए।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article