टीवी मसाला

Bigg Boss 20: गुल्लू ने सलमान खान के सामने खोली आम्रपाली दुबे की पोल, अरिश्फा और यंग के मुंह पर फेंका पानी

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Promo: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में धमाल होने वाला है। गुल्लू आम्रपाली दुबे की पोल खोलेंगे, साथ ही अरिश्फा और यंग डीएसए को भी आड़े हाथों लेंगे।

Image

Bigg Boss 20: गुल्लू ने आम्रपाली दुबे सहित इन कंटेस्टेंट्स को लिया आड़े हाथों (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन धमाल और कमाल हो रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच मस्ती-मजाक के साथ-साथ तकरार भी खूब देखने को मिलती है। 'बिग बॉस 20' में आज वीकेंड का वार एपिसोड आएगा, जिसे लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। इस खास मौके पर सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास तो लगाएंगे ही, साथ ही कई सदस्यों के साथ मस्ती करते हुए भी नजर आएंगे। 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गुल्लू सरेआम आम्रपाली दुबे की पोल कोलते दिखे। इतना ही नहीं, उन्होंने अरिश्फा खान और यंग डीएसए के चेहरे पर पानी भी फेंका। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं बहन आंचल, गुल्लू और माही विज को लगाई लताड़

सलमान खान "बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के प्रोमो वीडियो में कहते दिखे, "बिग बॉस की 300 साल पुरानी परंपराओं में जो कभी कंडे को हुआ करता था, आज वो शनिवार को होगा। गुल्लू आप लोगों की तारीफ बहुत करते हो तो आज हो जाए फिर सबके सामने।" सलमान खान की बातें सुनकर गुल्लू सबसे पहले आम्रपाली दुबे को आड़े हाथों लेते हैं। वो कहते हैं, "इनका चेहरा साफ नहीं है। लोगों को झूठ बोलकर, तारीफ करके ये उन्हें अपने जाल में फंसाती हैं। जो इनके जाल में न फंसे, वो इन्हें पसंद नहीं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: अमन गांधी पर गिरी गाज, मिले सबसे कम वोट; अब होंगे घर से बेघर?

    गुल्लू (Gullu) यहीं नहीं रुके। उन्होंने 'बिग बॉस 20' में यंग डीएसए को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "यंग भाई को लगता है कि ये घर का बादशाह है, लेकिन असल में ये बना हुआ है यहां का गुलाम।" उन्होंने अरिश्फा खान पर तंज कसते हुए कहा, "इन्हें बच्ची बोल दो तो इनका ब्रह्मास्त्र है रोना। हर जगह ये खामखा का मुद्दा उठाती हैं।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article