एजुकेशन

इंग्लिश के फ्रेज 'Whats the ETA?' का क्या अर्थ है? जानें इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका और मौके

Advanced English Learning Hack: इंग्लिश में एक फ्रेज 'Whats the ETA?' का बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता है। आइए आपको इस फ्रेज के अर्थ के साथ इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताएं।

Image

इंग्लिश के फ्रेज 'Whats the ETA' का क्या अर्थ है (Photo - AI/Newsroom Verified)

Advanced English Learning Hack: आज के भागदौड़ भरे और डिजिटल युग में समय की कीमत को बहुत महत्व दिया जाता है। चाहे ऑफिस की कोई जरूरी मीटिंग हो, ऑनलाइन खाना मंगाना हो, किसी दोस्त से मिलने जाना हो या एयरपोर्ट पर किसी को रिसीव करना हो— एक फ्रेज बहुत तेजी से इस्तेमाल हो रहा है "What's the ETA?" इस छोटे से फ्रेज का इस्तेमाल रोजमर्रा की बातचीत से लेकर कॉर्पोरेट और बिजनेस कम्युनिकेशंस तक बड़े पैमाने पर किया जाता है। आपने भी अपने आपस पास के कई लोगों को इस फ्रेज का इस्तेमाल करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप इसका अर्थ और इस्तेमाल के बारे में जानते हैं। अगर नहीं, तो आइए आज इसका सही इस्तेमाल कैसे करना है जानते हैं।

'ETA' का फुल फॉर्म

एडवांस इंग्लिश में आज के समय में की तरह फ्रेज और शॉर्ट फॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन अधिकांश युवा ऐसे भी हैं, जिन्होंने इन फ्रेज के बारे में सुना तो है, लेकिन इसके अर्थ के बारे में नहीं जानते हैं। उसी प्रकार से ईटीए की के अर्थ के बारे में जानने से पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि ETA की फुल-फॉर्म क्या है?

E - Estimated (अनुमानित / संभावित)

T - Time (समय)

A - Arrival (आगमन / पहुंचने का वक्त)

ETA का शाब्दिक अर्थ क्या है?

ETA का पूरा मतलब 'Estimated Time of Arrival' होता है, जिसे हिंदी में 'आगमन का अनुमानित समय' कहा जाता है। जब आप किसी से पूछते हैं कि "What's the ETA?", तो इसका सीधा सा मतलब होता है— "आप यहां कब तक पहुंचेंगे?" या "चीजें/पार्सल आने में कितना समय लगेगा?"

रोजमर्रा की जिंदगी में 'What's the ETA?' का इस्तेमाल कैसे करें?

इस फ्रेज का इस्तेमाल मुख्य रूप से तब किया जाता है जब आप किसी के आने का इंतजार कर रहे हों या किसी डिलीवरी का ट्रैक ले रहे होते हैं -

"What's the ETA? Can you make it in 10 minutes?" (पहुंचने का अनुमानित समय क्या है? क्या तुम 10 मिनट में आ सकते हो?)

"Client meeting is scheduled for 3 PM, what is the project team's ETA to the office?" (क्लाइंट मीटिंग दोपहर 3 बजे तय है, प्रोजेक्ट टीम के ऑफिस पहुंचने का अनुमानित समय क्या है?)

"My cab is showing on the map, but what's the actual ETA?" (मेरी कैब मैप पर दिख रही है, लेकिन वास्तविक पहुंचने का समय क्या है?)

"Hey, traffic is heavy here. What’s your ETA?" (अरे, यहां बहुत ट्रैफिक है। तुम्हारे पहुंचने का अंदाज़ा क्या है?)

"We are already at the restaurant. What’s your ETA?" (हम पहले से ही रेस्टोरेंट में हैं। तुम कितनी देर में आ रहे हो?)

"Just left home, my ETA is 20 minutes." (अभी घर से निकला हूं, मेरा पहुंचने का समय 20 मिनट है।)

क्या करें

अनौपचारिक और व्यावसायिक दोनों जगह प्रयोग करें: यह टेक्स्ट मैसेज, व्हाट्सएप चैट और कॉरपोरेट ईमेल दोनों के लिए परफेक्ट है।

संक्षिप्त जवाब देने के लिए तैयार रहें: जब आपसे कोई 'ETA' पूछे, तो सटीक समय बताएं (जैसे- "ETA is 15 minutes" या "Will reach by 5 PM")।

क्या न करें

अति-औपचारिक बैठकों में बचिए: बहुत अधिक गंभीर या औपचारिक कानूनी दस्तावेजों में इसके बजाय पूरे शब्दों का प्रयोग करें।

अस्पष्ट जवाब न दें: केवल "जल्द आ रहा हूं" कहने के बजाय एक अनुमानित समय देना इस फ्रेज के इस्तेमाल का सही उद्देश्य पूरा करता है।

अंग्रेजी का यह छोटा सा फ्रेज 'What's the ETA?' आपकी बातचीत को आधुनिक और असरदार बनाता है। बार-बार "आप कब तक पहुंचेंगे?" या "सामान कब आएगा?" जैसे लंबे वाक्य लिखने के बजाय इस स्मार्ट फ्रेज का इस्तेमाल करके आप अपने समय और शब्दों दोनों की बचत कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article