कितने का मिलता है एफिल टावर का टिकट? हर फ्लोर का है अलग-अलग दाम

पेरिस घूमने गए और एफिल टावर नहीं देखा तो क्या देखा। हर साल लाखों लोग एफिल टावर देखने आते हैं। अगर आप भी कभी पेरिस जाने का प्लान बना रहे हैं और सोच रहे हैं कि पेरिस जाने के बाद एक बार एफिल टावर जरूर घूमेंगे तो उससे पहले टिकट की कीमतें आप जरूर जान लें। हमने आपके लिए एफिल टावर में लगने वाले हर तरह के टिकट के रेट की जानकारी एफिल टावर के ऑफिशियल वेबसाइट से खोजकर निकाली है। तो चलिए आज जानते हैं कि एफिल टावर घूमने के लिए आपको कितने रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

Authored by: Pankaj YadavUpdated Oct 10 2026, 14:46 IST
​कितनी है एफिल टावर घूमने के टिकट की कीमतImage Credit : IStock/AI Generated Images01 / 10

​कितनी है एफिल टावर घूमने के टिकट की कीमत

अगर आपका पेरिस में एफिल टावर घूमने का प्लान है तो एफिल टावर का टिकट आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट https://www.toureiffel.paris/en/rates-opening-times से ले सकते हैं। एफिल टावर जाने से पहले ही टिकट बुक करना सबसे बेहतर होता है। टॉप का अपग्रेड आप टावर पर पहुंचकर नहीं ले सकते, पहले से ही टॉप फ्लोर वाला टिकट लेना होगा। ऑनलाइन टिकट में आपको कॉम्बो (Combo) पैकेज भी मिलते हैं, जैसे मैडम ब्रैसरी में लंच/डिनर, पियरे हर्मे मैकरोन्स का बॉक्स या कॉकटेल का ऐड-ऑन। बता दें कि खराब मौसम या ज्यादा भीड़ में टावर के टॉप (Top) का एक्सेस बंद कर दिया जाता है।

अलग-अलग कैटेगरी में टिकटों के दाम अलग-अलगImage Credit : IStock/AI Generated Images02 / 10

अलग-अलग कैटेगरी में टिकटों के दाम अलग-अलग

सबसे पहले तो आप यह जान लें कि एफिल टावर के टिकट का दाम इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस फ्लोर तक जाना चाहते हैं और लिफ्ट से जाएंगे या सीढ़ियों से। सबसे सस्ते टिकट सीढ़ियों वाले हैं। अगर आप थोड़ा चल सकते हैं और पैसे बचाना चाहते हैं तो सीढ़ियों वाला टिकट सबसे अच्छा है। जिसमें अगर आप सेकेंड फ्लोर तक जाते हैं तो आपको टिकट की कीमत 14.80€ पड़ती है। भारतीय रुपए में बात करें तो आज के डेट में इसकी कीमत आपको 1606 रुपए 24 पैसे पड़ेगी। सेकेंड फ्लोर 115 मीटर ऊंचा है। जहां से आप पेरिस का बहुत सुंदर नजारा देख सकते हैं। इस फ्लोर के लिए Adult (व्यस्क, 25+) के लिए टिकट की कीमत 14.80€ यानी 1606.24 रुपए, युवाओं (12-24 साल) के लिए 7.40€ (803.12 रुपए) और बच्चों (Child, 4-11 साल) के लिए 3.80€ (412.41 रुपए) है। बताते चलें कि 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टिकट फ्री है।

सेकेंड फ्लोर तक का टिकटImage Credit : IStock/AI Generated Images03 / 10

सेकेंड फ्लोर तक का टिकट

इसके बाद यदि आप सेकेंड फ्लोर तक लिफ्ट से जाना चाहते हैं तो इसी टिकट की कीमत Adult (व्यस्क, 25+) के लिए 23.50€ यानी 2,550.46 रुपए, युवा (12-24 साल) के लिए 11.80€ (1,281.26 रुपए) और बच्चों (Child, 4-11 साल) के लिए 6,00€ (650.80 रुपए) है। इसके अलावा विकलांगों के लिए इसकी टिकट 6,00€ यानी 650.80 रुपए ही पड़ेगी। ध्यान रहे कि ये Summit/Top वाला टिकट नहीं है। अगर आपको टॉप फ्लोर (Top) पर जाना है तो आपको थोड़े और पैसे खर्च करने पड़ेंगे। जिसमें 2nd Floor भी शामिल होता है।

सबसे ऊपर वाला टिकट (The Top Ticket), सबसे महंगा वालाImage Credit : IStock/AI Generated Images04 / 10

सबसे ऊपर वाला टिकट (The Top Ticket), सबसे महंगा वाला

यदि आप टॉप फ्लोर का टिकट लेना चाहते हैं तो एक व्यक्ति के लिए इसकी कीमत आपको 36.70€ (3,983.05 रुपए) पड़ेगी। इसमें आपको दो लिफ्ट से सबसे ऊपर यानी टावर के टॉप तक ले जाया जाएगा। जिसकी ऊंचाई 276 मीटर है। इसी टिकट में आप टावर के सेकेंड फ्लोर पर भी घूम सकते हैं। एक व्यस्क के लिए इस टिकट की कीमत 36.70€ (3,983.05 रुपए), युवा (12-24 साल) के लिए 18.40€ (1,994.97 रुपए) और बच्चों (Child, 4-11 साल) के लिए 9.20€ (998.48 रुपए) है। वहीं विकलांगों के लिए इसके टिकट की कीमत 9.20€ (998.48 रुपए) है।

एक और टिकट ऑप्शन मौजूदImage Credit : IStock/AI Generated Images05 / 10

एक और टिकट ऑप्शन मौजूद

इन सबके अलावा टिकट का एक और ऑप्शन भी वेबसाइट पर मौजूद है। जो सबसे स्मार्ट ऑप्शन है और इसे बहुत लोग लेना पसंद करते हैं। जिसमें आपको टावर के टॉप फ्लोर तक सीढ़ी और लिफ्ट दोनों से ले जाया जाएगा। इस ऑप्शन में आप सेकेंड फ्लोर तक पैदल सीढ़ियों से जाएंगे और इसके बाद आपको लिफ्ट से टॉप फ्लोर तक ले जाया जाएगा। यानी इसमें आपको टॉप का पूरा व्यू भी मिल जाएगा और आपके थोड़े बहुत पैसे बच भी जाएंगे। इस ऑप्शन में एक व्यस्क के लिए इस टिकट की कीमत 28.00€ (3,038.84 रुपए), युवा (12-24 साल) के लिए 14.00€ (1519.42 रुपए) और बच्चों (Child, 4-11 साल) के लिए 7.00€ (759.71 रुपए) है। विकलांगों के लिए यह ऑप्शन नहीं है।

ये जरूरी नियम भी जान लेंImage Credit : IStock/AI Generated Images06 / 10

ये जरूरी नियम भी जान लें

एफिल टावर के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, छूट (Discount) के लिए आपको उम्र का सबूत (age proof) दिखाना होगा। विकलांगों (Disabled) को भी अपना ID कार्ड दिखाना होगा। Disabled Rate का नियम यह है कि जिनके पास अपना निजी दिव्यांगता कार्ड है, उन्हें और उनके साथ एक व्यक्ति को यह कम दर वाला टिकट मिल सकता है। एक से ज्यादा साथी को यह छूट नहीं मिलेगी। 4 साल से कम बच्चे के लिए भी फ्री टिकट लेना पड़ेगा, पर पैसा नहीं लगेगा। प्रोफेशनल्स के लिए अलग नियमअगर आप कोई ट्रैवल एजेंट या टूर कंपनी हैं और अपने क्लाइंट्स के लिए टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको आम वेबसाइट से टिकट नहीं मिलेगा। प्रोफेशनल्स के लिए अलग टिकटिंग वेबसाइट है जिसके लिए पहले अकाउंट ओपनिंग रिक्वेस्ट भेजनी होती है और एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करना होता है। तभी आप ग्रुप बुकिंग कर सकते हैं।

अब आ गए VIP वाले टिकटImage Credit : IStock/AI Generated Images07 / 10

अब आ गए VIP वाले टिकट

इस टिकट में आपको शैंपेन (Champagne) वाला कॉम्बो मिलेगा। बता दें कि एफिल टावर पर ऊपर शैंपेन बार है, तो लिफ्ट टिकट के साथ-साथ एक ग्लास शैंपेन भी मिलता है। जिसमें आप लिफ्ट से टॉप फ्लोर तक जाएंगे। इस टिकट की कीमत व्यस्कों (Adults) के लिए 60.70€ (5,874.27 रुपए) है। वहीं दिव्यांगों के लिए इसका रेट 33.20€ (3,603.20 रुपए) है। यह टिकट 25 साल से कम वाले लोगों के लिए नहीं है। इस टिकट में आपको ऊपर शैंपेन बार में Brut Blanc (12cl) का एक ग्लास मिलेगा। यदि आप इसी टिकट को सेकेंड फ्लोर तक के लिए खरीदना चाहते हैं तो इसकी कीमत आपको 44.50€ (4,829.58 रुपए) पड़ेगी। जबकि दिव्यांगों के लिए इस टिकट की कीमत 27€ (2,930.31 रुपए) पड़ेगी। सेकेंड फ्लोर वालों को कियोस्क (Kiosk) पर Blanc de Noir (10cl) का ग्लास मिलता है। अगर रोमांटिक ट्रिप है या सेलिब्रेशन है तो शैंपेन वाला टिकट अच्छा सौदा है।

दो और प्रीमियम कॉम्बो टिकट हैंImage Credit : IStock/AI Generated Images08 / 10

दो और प्रीमियम कॉम्बो टिकट हैं

पहले में सेकेंड फ्लोर तक आप सीढ़ियों से जाएंगे और इसमें आपको एक शैंपेन का ग्लास भी मिलेगा। जिसकी कीमत व्यस्कों के लिए 35.80€ (3,882.15 रुपए) है। इसमें भी आपको Blanc de Noir (10cl) का ग्लास मिलेगा। दिव्यांगों के लिए इस टिकट की कीमत 24.80€ (2,691.54 रुपए) है। यह टिकट ऑप्शन भी 25 साल से कम वाले लोगों के लिए नहीं है। दूसरा प्रीमियम कॉम्बो टिकट है ब्रंच कॉम्बो (Brunch Combo) ये सबसे लग्जरी अनुभव है। जिसमें आपको लिफ्ट से टॉप फ्लोर (Top Floor) तक ले जाया जाएगा। साथ ही पहले फ्लोर पर मौजूद मैडम ब्रासरी (Madame Brasserie) रेस्टोरेंट में शानदार ब्रंच मिलेगा। इस कॉम्बो टिकट का रेट व्यस्कों (Adult, 25+) के लिए 121.70€ (13,208.10 रुपए) है। युवा (Youth, 12-24) के लिए 103.40€ (11,222.00 रुपए), बच्चों (Child, 4-11) के लिए 59.20€ (6,424.98 रुपए) और दिव्यांगों के लिए 94.20€ (10,223.53 रुपए) है।

Guided Tour वाले टिकटImage Credit : IStock/AI Generated Images09 / 10

Guided Tour वाले टिकट

यहां के टिकट ऑप्शन में गाइड टूर (Guided Tour) का भी विकल्प है। मतलब आपके साथ एफिल टावर का ऑफिशियल गाइड (Official Guide) रहेगा जो आपको एफिल टावर की पूरी हिस्ट्री बताएगा, इसके होने से आपको लाइन में भी नहीं लगना पड़ेगा। साथ ही इसमें आप लिफ्ट से सीधे टॉप फ्लोर तक जाएंगे, जहां पूरे रास्ते आपके साथ गाइड रहेगा। इस टिकट के लिए व्यस्कों (Adult, 25+) को 71.70€ (7,773.21 रुपए), युवाओं (Youth, 12-24) को 53.40€ (5,789.25 रुपए), बच्चों (Child, 4-11) और विकलांगों (Disabled) को 34.20€ (3,707.72 रुपए) देने होंगे। Child under 4: 0 / RSA 35€ मतलब 4 साल से कम फ्री है, पर साथ में अगर RSA (सामाजिक सहायता) वाला कोई है तो 35€ (3,794.46 रुपए) लगेगा। गाइड टूर का एक और ऑप्शन भी मौजूद है जिसमें गाइड आपको सेकेंड फ्लोर तक सीढ़ियों या लिफ्ट से ले जाएगा, फिर वहां से आपको टॉप फ्लोर तक खुद से जाना होगा। जिसके टिकट के लिए व्यस्कों (Adult, 25+) को 66.70€ (7,231.15 रुपए), युवाओं (Youth, 12-24) को 48.40€ (5,247.19 रुपए), बच्चों (Child, 4-11) और विकलांगों (Disabled) को 29.20€ (3,165.66 रुपए) देने होंगे।

2 स्पेशल ऑप्शन और भीImage Credit : IStock/AI Generated Images10 / 10

2 स्पेशल ऑप्शन और भी

इसमें पहला ऑप्शन तो यह है कि आप इसमें अपने साथ गाइड को सेकेंड फ्लोर तक लिफ्ट से ले जा सकते हैं। फिर वापस आते वक्त गाइड आपको सीढ़ियों से पहला फ्लोर घुमाते हुए लाएगा। ये उनके लिए है जिन्हें Top नहीं जाना, सिर्फ Second Floor ही देखना है पर गाइड के साथ। इसमें टिकट की कीमत व्यस्कों (Adult, 25+) के लिए 53.50€ (5,800.10 रुपए), युवाओं (Youth, 12-24) के लिए 41.80€ (4,531.66 रुपए), बच्चों (Child, 4-11) और विकलांगों (Disabled) के लिए 26€ (2,818.74 रुपए) लगेंगे। इसमें दूसरा ऑप्शन VVIP वाला है। जिसमें कोई फिक्स प्राइस नहीं है, वेबसाइट के अनुसार, आपको प्राइवेट गाइड, प्राइवेट एक्सेस, पूरा कस्टम टूर मिलता है। ग्रुप या सेलिब्रिटी टाइप विजिट के लिए होता है। इसके लिए आपको वेबसाइट पर Explore पर क्लिक करके रिक्वेस्ट भेजनी पड़ती है।Note: रुपए में दी गई कीमत आज यानी तारीख 10 अक्टूबर 2026 के अनुसार है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!