Mr Faisu Shares Nikaah Photos: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'खतरों के खिलाड़ी 12' कंटेस्टेंट मिस्टर फैजू बीते कई दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। मिस्टर फैजू ने बीते दिन सोशल मीडिया पर व्लॉग शेयर कर बताया था कि वह मदीना में निकाह करने वाले हैं। वहीं आज वो दिन रहा, जब मिस्टर फैजू ने परिवार की मौजूदगी में निकाह किया। मिस्टर फैजू यानी फैजल शेख ने अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं, जिसमें वह अपनी दुल्हन के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आए। मिस्टर फैजू के निकाह की ये तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स व इंडस्ट्री के कई सितारे भी उन्हें खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dipika Kakar की तबीयत दिल्ली आकर हुई नासाज, व्लॉग में बोलीं- मेरी हालत डाउन हो गई...
मिस्टर फैजू (Mr Faisu) यानी फैजल शेख ने अपने निकाह की तस्वीरें साझा करते हुए खूबसूरत कैप्शन भी लिखा। मिस्टर फैजू ने लिखा, "और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया है' कुरान 78:8। अल्लाह के शुक्र से एक ख्वाब आज सच में बदल गया। खूबसूरत शहर मदीना में निकाह हुआ, जिसमें मेरा पूरा परिवार साथ था। शब्दों से परे एक खूबसूरत आशीर्वाद। कृप्या हमें अपनी दुआओं में बनाए रखें क्योंकि हम साथ में एक खूबसूरत सफर शुरू करने जा रहे हैं। अल्लाह हमारी शादी को ढेर सारे प्यार और बरकत से नवाजे, आमीन।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गुल्लू ने सलमान खान के सामने खोली आम्रपाली दुबे की पोल, अरिश्फा और यंग के मुंह पर फेंका पानी

Mr Faisu ने दिखाई दुल्हन की झलक
मिस्टर फैजू को मिली बधाइयां
मिस्टर फैजू यानी फैजल शेख (Faisal Shaikh) के निकाह को लेकर कई टीवी सितारों ने भी उन्हें बधाइयां दीं। एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने लिखा, "ढेर सारी बधाइयां, ऊपरवाला अपनी कृपा बनाए रखे।" गौरव खन्ना ने मिस्टर फैजू को शुभकामना देते हुए लिखा, "बहुत बहुत शुभकामनाएं मेरे भाई। नई जिंदगी के लिए ढेर सारी बधाइयां। मिलते हैं आप दोनों से जल्द।" टीवी एक्टर अर्जित तनेजा ने लिखा, "बधाई हो मेरे भाई।" बता दें कि मिस्टर फैजू की निकाह की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। इन तस्वीरों को अभी तक 3 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।
