MI vs SRH Dream 11 Team, IPL 2023: आईपीएल 2023 के 16वें सीजन के लीग का आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इसके साथ ही यह मौजूदा सीजन का आखिरी डबल हेडर मुकाबला भी खेला जाएगा। डबल हेडर के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से से होगा। प्लेऑफ की रेस में मुंबई की टीम बनी हुई है, जबकि हैदराबाद की टीम इस रेस से बाहर हो चुकी है।
पॉइंट टेबल की बात करें तो हैदराबाद से मुंबई की टीम चार पायदान आगे है। मुंबई की टीम को 13 मैचों में से 7 मैचों में जीत मिली है और 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 14 अंक के साथ टीम टेबल में छठे नंबर पर है। वहीं, हैदराबाद की बात करें तो टीम टेबल में सबसे नीचे है। टीम को कुल 13 मुकाबलों में से सिर्फ 4 मैच में जीत मिली है और 9 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। टीम 8 अंक के साथ दसवें नंबर पर है। रविवार को होने वाला मुकाबला हैदराबाद से ज्याद मुंबई के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए टीम पुरानी टीम पर भरोसा जता सकती है।
बल्लेबाजों पर भरोसा जताएगा मुंबई
पिछले कुछ मैचों से मुंबई के बल्लेबाज फॉर्म में चल रहे हैं। इशान किशन और सूर्यकुमार यादव का बल्ला चल रहा है। नेहाल वढेरा, टिम डेविड और कैमरून ग्रीन भी टीम के लिए सही समय पर रन बना रहे हैं और टीम के लिए जिताऊ पारी खेल चुके हैं। पिछले मुकाबले की बात करें तो लखनऊ के खिलाफ इशान किशन ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को 100 के पार पहुंचाया था। टीम के अन्य बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर 170 के पार पहुंचाया। हालांकि, इसके बाद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
क्लासेन पर फिर रहेगी नजर
प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी पुराने खिलाड़ियों के साथ खेलने उतर सकती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ कप्तान सहित तीन बल्लेबाजों का बल्ला शांत रहा था। हेनरिक क्लासेन ने शतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर को 180 के पार पहुंचा दिया था। मुंबई के खिलाफ क्लासेन के साथ हैरी ब्रूक, अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी पर नजर रहेगी। वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो इसमें एक या दो बदलाव देखने को मिल सकता है।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
एडेन मार्करम (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, विवरांत शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, नितीश रेड्डी, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।
