स्पोर्ट्स

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी का शेड्यूल जारी, बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम करेगी अपने अभियान की शुरुआत

मोहाली और चंडीगढ़ में आयोजित होने जा रहे एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। ऐसा है टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम

Image

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 शेड्यूल (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Verified)

नई दिल्ली: एशियाई खेल चैम्पियन भारत एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में 27 अक्टूबर को बांग्लादेश से खेलेगा। टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम और मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पर खेला जायेगा। जालंधर में 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक लीग चरण के मैच होंगे। वहीं मोहाली में चार नवंबर को सेमीफाइनल खेले जायेंगे जबकि फाइनल और कांस्य पदक का मैच पांच नवंबर को होगा। टूर्नामेंट में गत चैम्पियन भारत, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और बांग्लादेश खेलेंगे।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी-2026 कार्यक्रम

AHF

शियाई चैम्पियंस ट्रॉफी

राउंड रॉबिन आधार पर होंगे लीग मैच

हर टीम राउंड रॉबिन लीग चरण में एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। बांग्लादेश के बाद भारत 29 अक्टूबर को चीन से, 30 अक्टूबर को जापान, एक नवंबर को मलेशिया और दो नवंबर को कोरिया से खेलेगा । सभी मैच शाम सात बजे से खेले जायेंगे। टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भारत ने पांच बार (2011, 2016, 2018, 2023, 2024) खिताब जीता है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article