क्रिकेट

IND-W vs WI-W 3rd ODI LIVE Streaming: भारत और वेस्टइंडीज का तीसरा वनडे मुकाबला आज, जानिए मैच से जुड़ी हर जानकारी

India Women vs West Indies Women 3rd ODI Match Live Streaming: भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार (27 दिसंबर 2024) को खेला जाएगा। मेजबान टीम भारत ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब, कहां और कितने बजे लाइव देख सकते हैं।

Image

भारत और वेस्टइंडीज लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-ICC)

IND-W vs WI-W 3rd ODI, India Women vs West Indies Women Match Live Streaming: भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच टी20 के बाद वनडे मैचों का रोमांच जारी है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार (27 दिसंबर 2024) को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। हरमनप्रीत कौन की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सीरीज की शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल कर बढ़त बना ली है। अब टीम की नजर सीरीज क्लीन स्वीप करने पर है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में जीत का खाता खोलने की कोशिश करेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम वेस्टइंडीज को 211 रन से हराकर बढ़त हासिल की थी, जबकि दूसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन जारी रहा और वेस्टइंडीज को 115 रन से हराया।

भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा (India Women vs West Indies Women 3rd ODI Match Date)

भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीसरा वनडे शुक्रवार (27 दिसंबर 2024) को खेला जाएगा।

भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India Women vs West Indies Women 3rd ODI Match Venue)

भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India Women vs West Indies Women 3rd ODI Match Time)

भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार 9.30 AM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।

भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India Women vs West Indies Women 3rd ODI Match On Tv)

भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का भारत में स्पोर्ट्स 18 चैनल पर प्रसारण किया जाएगा।

भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India Women vs West Indies Women 3rd ODI Match Live Streaming)

भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article