क्रिकेट

अक्षर पटेल ने किया खुलासा, नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन क्या रहेगी टीम इंडिया की रणनीति?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 10, 2023, 07:58 PM IST

अक्षर पटेल ने नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के बाद बताया कि तीसरे दिन किस रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी टीम इंडिया?

Image

अक्षर पटेल

Photo : AP

नागपुर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट की पहली पारी में विकेट लेने में नाकाम रहे ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने बल्ले से अपनी काबीलियत एक बार फिर साबित की। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 177 रन पर ढेर करने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे दिन 7 विकेट 240 रन पर गंवा दिए थे। ऐसे में टीम को बड़ी बढ़त दिलाने का जिम्मा अक्षर पटेल ने रवींद्र जडेजा के साथ संभाला और आठवें विकेट के लिए 81* (185) रन की साझेदारी की। ऐसे में दूसरे दिन के खेल का अंत 321/7 के स्कोर और 144 रन की बढ़त के साथ किया।

अक्षर ने जड़ा शानदार अर्धशतक

अक्षर पटेल ने जडेजा के साथ साझेदारी के दौरान आक्रामक रुख अपनाया और 52(102) रन का योगदान साझेदारी में दिया वहीं जडेजा ने इस दौरान 29(83) रन बनाए। पांच महीने बाद टीम में वापसी करने वाले जडेजा ने गेंद के बाद बल्ले से भी धमाल मचाया और 66(170) रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

विकेट पर रुकने के बाद बल्लेबाजी हुई आसान

दिन का खेल खत्म होने के बाद अक्षर पटेल ने बताया कि जब वो बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे उस वक्त बैटिंग करना थोड़ा मुश्किल लग रहा था। बॉल नई थी और बांउस के साथ-साथ स्पिन भी हो रही थी। ऐसे में जडेजा ने कहा कि पिच पर जितना रुकोगे बैटिंग करना उतना आसान हो जाएगा। लेकिन हमारा ज्यादा फोकस विकेट नहीं गंवाने पर था। एक बॉल मैच का रुख पलट सकती थी।

नहीं देंगे कंगारुओं को जीत का दरवाजा खोलने का मौका

तीसरे दिन की टीम इंडिया की रणनीति के बारे में अक्षर ने कहा, हमें सामने वाली टीम के लिए मैच में जीत के थोड़े से भी दरवाजे नहीं खोलने हैं। यही हमारी सोच तीसरे दिन भी रहेगी। हम बैटिंग में जितना लंबा खींच सकेंगे खीचेंगे। हम थोड़ा बहुत भी रिलैक्स नहीं हो सकेंगे और ना ही हमें होना है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article