स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड चैंपियंस लीजेंड्स लीग में वेस्टइंडीज चैंपियंस ने इंग्लैंड चैंपियंस को हराकर 2026 का खिताब जीता। क्रिस गेल की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। साल 2024 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट का तीसरा सीजन खेला गया और वेस्टइंडीज इस खिताब को जीतने वाली तीसरी टीम बनी।
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। मोईन अली ने 39 गेंद पर 60 रन का पारी खेली। ओवैस शाह ने 38 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से ड्वेन ब्रावो ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।
वेस्टइंडीज की तूफानी बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। लेंडल सिमंस और क्रिस गेल ने पहले विकेट के लिए 32 गेंद पर 42 रन की साझेदारी की। इसके सिमंस ने चैडविक वाल्टन के साथ मिलकर जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज ने 17 ओवर में मात्र एक विकेट गंवाकर 165 रन बनाकर मैच जीत लिया। सिमंस ने नाबाद 77 रन और चैडविक ने नाबाद 58 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के अजमल शहजाद को एकमात्र विकेट मिला।
टूर्नामेंट में गंवाए दो मुकाबले
वर्ल्ड चैंपियंस लीजेंड्स लीग के तीसरे सीजन में वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल और फाइनल सहित कुल 7 मुकाबले खेले। इसमें से दो मुकाबले गंवाए। डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरी साउथ अफ्रीका ने आक्रामक खेल दिखाया। शुरुआती सभी मुकाबले जीतने के बाद सेमीफाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा।
फाइनल में लेंडल सिमंस के शानदार प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। वहीं, चैडविक वाल्टन को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। वाल्टन ने 7 मुकाबलों में सर्वाधिक 343 रन बनाए। वहीं, साउथ अफ्रीका के हार्डस विलजोएन ने सर्वाधिक 13 विकेट चटकाए।
वेस्टइंडीज बनी तीसरी टीम
वर्ल्ड चैंपियंस लीजेंड्स लीग के विनर की बात करें तो पहले सीजन में इंडिया चैंपियंस ने जीता था। दूसरे सीजन साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती। अब तीसरे सीजन में वेस्टइंडीज ने ट्रॉफी पर अपना नाम लिखवाया।
