वायरल न्यूज़

VIDEO: न सोना, न चांदी...9.9 लाख रुपए के असली नोटों से सजी मां दुर्गा, देखें वायरल श्रृंगार

Viral Video: शारदीय नवरात्रि 2026 में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में मां दुर्गा की प्रतिमा का श्रृंगार किसी पारंपरिक आभूषण से नहीं, बल्कि पूरे 9.9 लाख रुपये के असली नोटों से किया गया है।

Image

मां दुर्गा का अद्भुत श्रृंगार

Viral Video: शारदीय नवरात्रि (Durga Puja) का पावन पर्व देश भर में बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हर साल भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नए-नए तरीकों से पंडाल सजाते हैं और देवी का भव्य श्रृंगार करते हैं। लेकिन, शारदीय नवरात्रि 2026 में इस बार एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वायरल वीडियो को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं हैं। आलम ये है कि इस अद्भुत वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से मां दुर्गा की प्रतिमा को भव्य रूप देने के लिए पैसों का इस्तेमाल किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अनोखे श्रृंगार में कुल 9.9 लाख रुपये के नोटों का इस्तेमाल किया गया है। माता के वस्त्रों से लेकर उनके आसपास की सजावट और भव्य आकृतियों तक, हर जगह करीने से नोटों को मोड़कर शानदार डिजाइन बनाए गए हैं। सिर्फ मां की मूर्ति ही नहीं, बल्कि पूरे पंडाल की दीवारों और पृष्ठभूमि को भी नोटों की लड़ियों और गड्डियों से सजाया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे कारीगरों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए भारतीय मुद्रा को फूलों और चक्रों के आकार में पिरोया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद से ही वायरल हो रहा है और लोग इस क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखें वीडियो...

    अद्भुत नजारा

    इस नजारे को देखकर आपकी आंखें भी खुली की खुली रह गई होंगी। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह धन की देवी मां लक्ष्मी और शक्ति स्वरूपी मां दुर्गा का अद्भुत संगम है। वहीं कुछ अन्य लोग इतने पैसों के इस्तेमाल को लेकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article