बॉलीवुड

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग में ड्राइवर का बयान दर्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 19, 2026, 10:29 AM IST

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की कार पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस की जांच तेज हो गई है। अब जांच में एक अहम अपडेट सामने आया है।

Image

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में ड्राइवर का बयान दर्ज, CCTV फुटेज से हमलावरों की तलाश (Image Source: Zoom)

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की कार पर हुई फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। इस मामले में जांच आगे बढ़ रही है और पुलिस घटनास्थल से जुड़े सबूतों को खंगाल रही है। रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में हुई इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है। टाइगर श्रॉफ इस फायरिंग में सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर (Firdous) को गोली लगने से चोट आई। अब मामले की जांच में पुलिस उन लोगों के बयान दर्ज कर रही है, जो घटना के समय वहां मौजूद थे। साथ ही, आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास के इलाकों और रेलवे स्टेशनों के CCTV फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर का बयान दर्ज

मुंबई पुलिस ने टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस का बयान दर्ज कर लिया है। फायरिंग के दौरान ड्राइवर घायल हो गए थे और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस घटना के समय की परिस्थितियों, हमलावरों की गतिविधियों और उनके भागने के रास्ते से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। ड्राइवर का बयान जांच में अहम हो सकता है, क्योंकि वो घटना के वक्त एक्टर के साथ गाड़ी में मौजूद थे। हालांकि, बयान में क्या जानकारी दी गई है, इसका पूरा विवरण अभी सामने नहीं आया है।

CCTV फुटेज से हमलावरों की पहचान करने की कोशिश

सोर्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस टाइगर श्रॉफ से जुड़े गोलीबारी मामले में अलग-अलग रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ऐसा आरोपियों की पहचान करने और ये पता लगाने के लिए किया जा रहा है कि फरार होने के बाद वे किस स्टेशन पर उतरे थे। इसके अलावा, दूसरे राज्यों की ट्रेनों पर भी नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले की जांच में दूसरे राज्यों की भी मदद ले रही है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं। पुलिस और क्राइम ब्रांच घटना से जुड़े सबूतों की जांच कर रहे हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article