क्रिकेट

भारतीय महिला टीम ने तोड़ा अपना ही 8 साल पुराना रिकॉर्ड, बना दिया नया इतिहास

भारतीय महिला टीम ने एक कैलेंडर साल में अपनी सबसे ज्यादा जीत दर्ज की। यह जीत 2026 में 26 मैचों में भारतीय महिला टीम की ये 17वीं जीत है। यह उनकी एक कैलेंडर वर्ष में उनकी अब तक की सबसे ज्यादा जीत है। इससे पहले 2018 में महिला टीम ने 23 मैच में 16 मुकाबले जीते थे। वहीं, रनचेज में एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

Image

भारतीय महिला टीम ने तोड़ा अपना ही 8 साल पुराना रिकॉर्ड। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने दूसरे टी20 मैच में 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्जकर 3 मैचों की T20I सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत की गेंदबाजी प्रभावशाली रही, फील्डिंग में थोड़ी और चुस्ती दिखाई जा सकती थी, लेकिन बल्लेबाजी के मामले में आज वे बाकी सबसे कहीं आगे रहे। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने नया इतिहास बना दिया। महिला टीम ने 8 साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

भारतीय महिला टीम ने एक कैलेंडर साल में अपनी सबसे ज्यादा जीत दर्ज की। यह जीत 2026 में 26 मैचों में भारतीय महिला टीम की ये 17वीं जीत है। यह उनकी एक कैलेंडर वर्ष में उनकी अब तक की सबसे ज्यादा जीत है। इससे पहले 2018 में महिला टीम ने 23 मैच में 16 मुकाबले जीते थे। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ मिले मिली जीत टी20 क्रिकेट में भारत की लगातार 10वीं जीत है। इस रिकॉर्ड से पता चलता है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और उनका यह सफर वाकई लाजवाब रहा है।

बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

मैच में जिम्बाब्वे ने 100 का आंकड़ा पार किया था। जिसे भारत ने 8.5 ओवर में हासिल कर लिया। शेफाली वर्मा ने 25 गेंद पर धुआंधार 55 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान स्मृति मंधाना 25 गेंद पर 47 रन बनाकर नाबाद रहीं। यहां भी भारतीय टीम ने नया इतिहास लिखा। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक गेंद शेष रहते जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई। भारत ने वेस्टइंडीज के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

महिला टी20I में 100 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक गेंद शेष रहते जीत:-

  • 67 - भारत बनाम जिम्बाब्वे, रायपुर, 2026 (कुल समय: 103)
  • 65 - वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2026 (कुल समय: 107)
  • 60 - इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, 2024 (कुल समय: 110)
  • 59 - ब्राजील बनाम स्पेन, एम्ब्राच, 2026 (कुल समय: 143)
  • 58 - पुर्तगाल बनाम बेल्जियम, विनोर, 2026 (कुल समय: 107)
  • 57 - भारत बनाम वेस्टइंडीज, ग्रोस आइलेट, 2019 (कुल समय: 104)

मंधाना ने मैच के बाद अपनी गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा,'आज गेंदबाजों ने पहले मैच की तुलना में बेहतर गेंदबाजी की। आज उन्होंने रणनीति के हिसाब से गेंदबाजी की। हालांकि हम कैच लपकने में और बेहतर कर सकते हैं। पिछले मैच में हमने यह चर्चा की थी लेकिन आज हमारे पास बढ़िया रणनीति थी। आज गेंदबाजों ने रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया।' शेफाली ने अपना 22वां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा। शेफाली और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी निभाई।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article