देश

संविधान दिवस के मौके पर अपना घोषणापत्र जारी करेगी सपा, अखिलेश बोले-यह होगा PDA का 'प्रणपत्र'

X पर अपने पोस्ट में अखिलेश ने कहा कि संविधान दिवस यानी 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर सपा अपना ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ जारी करेगी। यूपी में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य में भारतीय जनता पार्टी और सपा के बीच मुख्य मुकाबला है।

Image

यूपी चुनाव के लिए 26 नवंबर को अपना घोषणापत्र जारी करेगी सपा।

Photo : PTI

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी (SP) संविधान दिवस के मौके पर अपना घोषणापत्र जारी करेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने इस घोषणापत्र के बारे में जानकारी दी। X पर अपने पोस्ट में अखिलेश ने कहा कि संविधान दिवस यानी 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर सपा अपना ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ जारी करेगी। यूपी में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य में भारतीय जनता पार्टी और सपा के बीच मुख्य मुकाबला है।

यूपी चुनाव में सपा-कांग्रेस के बीच होना है गठबंधन

सभी दल चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। राज्य में चुनाव से पगले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होना है लेकिन सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान चल रही है। कांग्रेस ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है जिस पर सपा तैयार नहीं है। सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच बयानबाजी भी खूब हो रही है। सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपने प्रदर्शनों के जरिए कांग्रेस, सपा पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है लेकिन सीट बंटवारे पर अभी अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच बातचीत नहीं हुई है।

सीएम योगी की हो रहीं लगातार रैलियां

वहीं, भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में चुनावी मैदान में उतर चुकी है। प्रदेश भर में सीएम योगी की रैलियां हो रही हैं, वे अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ-साथ सपा पर हमले भी कर रहे हैं।

भाजपा ने कहा-श्वेतपत्र जारी करे सपा

सपा के इस घोषणापत्र पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा है कि घोषणा पत्र जारी करने के बजाय सपा को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि सपा के पिछले कार्यकाल में राज्य में कौन से काम हुए। भाजपा नेता ने सपा के शासन में दलितों और महिलाओं पर अत्याचार होने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव की सरपरस्ती में दंगाई और अपराधी फले-फूले।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को घोषित हुए थे। 403 सीटों वाली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 255 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। समाजवादी पार्टी (SP) 111 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

प्रमुख दलों की सीटों का ब्योरा:

भाजपा (BJP): 255 सीटें

समाजवादी पार्टी (SP): 111 सीटें

अपना दल (सोनेलाल): 12 सीटें

राष्ट्रीय लोक दल (RLD): 8 सीटें

निषाद पार्टी: 6 सीटें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP): 6 सीटें

कांग्रेस: 2 सीटें

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक: 2 सीटें

बहुजन समाज पार्टी (BSP): 1 सीट

भाजपा के सहयोगी दलों को मिलाकर NDA ने कुल 273 सीटें जीतीं, जबकि सपा के सहयोगी दलों सहित गठबंधन को 125 सीटें मिलीं। इन नतीजों में भाजपा की स्पष्ट बढ़त और सपा के मजबूत विपक्ष के रूप में उभरने की तस्वीर सामने आई।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

संविधान दिवस के मौके पर अपना घोषणापत्र जारी करेगी सपा, अखिलेश बोले-यह होगा PDA का 'प्रणपत्र'

संविधान दिवस के मौके पर अपना घोषणापत्र जारी करेगी सपा, अखिलेश बोले-यह होगा PDA का 'प्रणपत्र'

ताजिकिस्तान में SCO शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दुशांबे के लिए हुए रवाना

ताजिकिस्तान में SCO शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दुशांबे के लिए हुए रवाना

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में जिस 'हरमन संधू' का नाम आया सामने, वो निकला FBI का 'मोस्ट वॉन्टेड' अपराधी, जानें- क्यों बढ़ी चिंता

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में जिस 'हरमन संधू' का नाम आया सामने, वो निकला FBI का 'मोस्ट वॉन्टेड' अपराधी, जानें- क्यों बढ़ी चिंता

टाइगर श्रॉफ पर हमला : 3 शूटर, 7 राउंड फायरिंग, चश्मदीद ने घटना के बारे में क्या-क्या बताया

टाइगर श्रॉफ पर हमला : 3 शूटर, 7 राउंड फायरिंग, चश्मदीद ने घटना के बारे में क्या-क्या बताया

आज की ताजा खबर, 19 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी मामले में जांच के लिये 15 टीम गठित...फ्रांस दंगों को मिल रही हवा, भारत तक जुड़े तार...प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं