क्रिकेट

Team of the Tournament: आईसीसी ने चुनी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, भारत का एक खिलाड़ी शामिल

Team of the Tournament: आईसीसी ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनी है। हैरानी की बात यह है कि इस टीम में भारत से केवल एक खिलाड़ी है। भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर को जगह मिली है।

Image

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट (साभार-ICC)

Team of the Tournament: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी दमदार बल्लेबाजी के दम पर महिला टी20 विश्व कप 2024 की ‘टीम ऑफ टूर्नामेंट’ में जगह बनाई। इस ‘टीम ऑफ टूर्नामेंट’ में फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। न्यूजीलैंड ने रविवार को फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 32 रन से हराकर अपना पहला महिला टी20 विश्व कप खिताब जीता।

सेमीफाइनल में जगह बनाने में विफल रही भारत की निराशाजनक यात्रा में कप्तान हरमनप्रीत ने महिला टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह भारत की शीर्ष स्कोरर और टूर्नामेंट में चौथी सबसे बड़ी स्कोरर रहीं। उन्होंने चार पारियों में दो अर्धशतक से 150 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 133.92 का रहा जो टूर्नामेंट में पांचवें नंबर पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा सोमवार को घोषित विश्व टीम में चैंपियन न्यूजीलैंड की तीन सदस्य हैं जिसमें 12वीं खिलाड़ी ईडन कार्सन भी शामिल हैं जबकि उपविजेता दक्षिण अफ्रीका की भी तीन सदस्य हैं।

Team of the Tournament (महिला टी20 विश्व कप 2024 टीम:)

लौरा वुल्वार्ट (दक्षिण अफ्रीका, कप्तान), तजमिन ब्रिट्स (दक्षिण अफ्रीका), डैनी वाट हॉज (इंग्लैंड), एमेलिया केर (न्यूजीलैंड), हरमनप्रीत कौर (भारत), डायंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), निगार सुल्ताना जोटी (बांग्लादेश, विकेटकीपर), एफी फ्लेचर (वेस्टइंडीज), रोजमेरी मेयर (न्यूजीलैंड), नॉनकुलुलेको म्लाबा (दक्षिण अफ्रीका), मेगान शट (ऑस्ट्रेलिया)।

12वीं खिलाड़ी: ईडन कार्सन (न्यूजीलैंड)।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article