क्रिकेट

Champions Trophy 2025 Semi Finals: जानिए कब, कहां और किसके बीच खेले जाएंगे सेमीफाइनल मैच? टीम इंडिया की कंगारुओं से होगी भिड़ंत

भारत ने न्यूजीलैंड को मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप ए में पहले पायदान पर अजेय रहते हुए कब्जा कर लिया। इस मैच में जीत के बाद भारतीय टीम की सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत तय हो गई है। वहीं दक्षिण अफ्रीका दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। जानिए कब, कहां और किनके बीच खेले जाएंगे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले?

Image

भारतीय क्रिकेट टीम

Photo : AP

दुबई: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को दुबई में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आखिरी ग्रुप मुकाबले के बाद आखिरकार यह तय हो गया कि सेमीफाइनल में किनके बीच और कब भिड़ंत होगी। भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन के अंतर से मात देकर ग्रुप ए में पहले पायदान पर रहा। वहीं शानदार प्रदर्शन के बावजूद न्यूजीलैंड को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। एक महीने से अजेय रही कीवी टीम भारत के खिलाफ जीत के लिए 250 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और पूरी टीम 45.5 ओवर में 205 रन पर ढेर हो गई।

ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका दुबई में कर रही थीं इंतजार

ग्रुप ए से भारत-न्यूजीलैंड और ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थीं। लेकिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुई भिड़ंत से पहले यह तय नहीं हो पा रहा था कि ग्रुप ए का टॉपर कौन है जिसकी ग्रुप बी में दूसरे पायदान पर रहने वाली ऑस्ट्रेलिया से पहले सेमीफाइनल में भिड़ंत होगी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में ग्रुप ए की टॉपर दक्षिण अफ्रीक की ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली न्यूजीलैंड से भिड़ंत होगी। ऐसे में अब जानिए कैसा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मैचों का का पूरा शेड्यूल?

भारत-ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल में होगी भिड़ंत

पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मार्च, 2025 को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 5 मार्च , 2025 को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे का प्रावधान किया है। ऐसे में सेमीफाइनल मैचों के बारिश की भेंट चढ़ने की संभावना ना के बराबर है। मैच का नतीजा एक नहीं तो दो दिन में तो निकल जाएगा। इसके बाद 9 मार्च, 2025 को दुबई या लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में भिड़ने वाली टीमों का फैसला होगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article