क्रिकेट

चार्ली डीन रन आउट विवाद पर हरमनप्रीत ने फिर दिया बेबाक बयान, कहा-ऐसा नहीं था हमारा प्लान

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 08:25 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर इंग्लिश बल्लेबाज चार्ली डीन को दीप्ति शर्मा द्वारा नॉन स्ट्राकर्स एंड पर मांकडिंग के जरिए रन आउट करने के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा हमारी पहले से ऐसा करने की कोई योजना नहीं थी लेकिन ऐसा हो गया।

Image

deepti-sharma

Photo : Twitter

नई दिल्ली: दीप्ति शर्मा द्वारा इंग्लैंड की बल्लेबाज चार्ली डीन को नॉन स्ट्राकर्स एंड पर रन आउट करने के बाद से क्रिकेट के गलियारों में इस मसले पर बहस छिड़ी हुई है। दुनिया भर के पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने इस मामले में बंटी हुई राय जाहिर की है। नियमों में एमसीसी और आईसीसी द्वारा नियमों बदलाव किए जाने के बाद भी मांकडिंग को रन आउट मानने में एक धड़े को हिचकिचाहट हो रही है। वो स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का अभी भी दलील दे रहे हैं।

रन आउट करने की नहीं थी योजना

ऐसे में टीम इंडिया को इंग्लैंड में 3-0 के अंतर से वनडे सीरीज में जीत दिलाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बार बार फिर रन आउट के निर्णय का बचाव किया है। हरमनप्रीत ने कहा है कि चार्ली डीन को इस तरह रन आउट करने की कोई योजना नहीं थी। लेकिन जो कुछ भी हुआ वो नियमों के दायरे में था।

दीप्ति ने दी थी डीन को कई बार चेतावनी

वहीं दीप्ति शर्मा ने कहा था कि उन्होंने चार्ली डीन को आउट करने से पहले कई बार चेतावनी दी थी। लेकिन इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने दीप्ति के इस दावे को खारित करते हुए उनपर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। हरमनप्रीत ने कहा, हम पिछले दो मैचों से इन बातों को नोट किया था। ये दीप्ति की अवेयरनेस थी कि उन्होंने गिल्लियां उड़ा दीं।'

मैदान पर उतरने के बाद केवल जीत होती है लक्ष्य

उन्होंने आगे कहा, ये हमारे प्लान में नहीं था। हर कोई वहा मैच जीतने के लिए था। जब आप मैदान में होते हो तो आप किसी भी कीमत पर जीत हासिल करना चाहते हैं। सबसे अहम चीज है कि ऐसा आपको नियमों के दायरे में रहकर करना होता है। हमने जो किया वो नियमों के दायरे में था। जो कुछ हुआ वो हमारे प्लान में नहीं था लेकिन हो गया। इसे पीछे छोड़कर अब हमें आगे बढ़ना है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article