क्रिकेट

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिले पूर्व बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 08:58 AM IST

बीसीसीआई के पूर्व प्रेसिडेंट और भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बारे में जानकारी साझा की है। गांगुली वहां एक घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उसके साथ उनकी पत्नी डोना भी मौजूद थी।

Image

सौरव गांगुंली

Photo : Twitter

पूर्व बीसीसीआई चीफ और भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना से शिष्टाचार मुलाकात की है। बांग्लादेश क्रिकेट ने अपने ट्वीटर हैंडल से कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें सौरव गांगुली के साथ उनकी पत्नी डोना गांगुली, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन भी नजर आ रहे हैं।

बांग्लादेश क्रिकेट ने अपने पोस्ट में लिखा 'ढाका के संक्षिप्त दौरे पर आए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आज गणभवन में प्रधानमंत्री शेख हसीना से पत्नी डोना गांगुली के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन जोकि एक सांसद भी हैं, उपस्थित थे।

हालांकि, इस मुलाकात की जानकारी खुद सौरव गांगुली ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है। गांगुली वहां एक घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत के लिए पहुंचे थे। टूर्नामेंट का नाम ढाका नॉर्थ सिटी कॉर्पोरेशन मेयर कप 2023 है, जिसका दूसरा सीजन खेल जा रहा है।

हाल ही में खबर आई थी कि सौरव गांगुली की बॉयोपिक बनने वाली है, जिसमें उनकी भूमिका रणबीर कपूर करेंगे। हालिया दिनों में बॉलीवुड ने क्रिकेटरों के ऊपर बॉयोपिक बनाने शुरू किए हैं। कबीर खान की 83 फिल्म मे रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आए थे। ऐसे में सौरव गांगूली की बॉयोपिक के लिए रणवीर सिंह को लीड रोल मिलने की खबरें सामने आ रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article