क्रिकेट

IND vs ENG: सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया पहुंची एडिलेड, देखिए फैंस ने कैसे किया स्वागत- VIDEO

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 7, 2022, 10:48 PM IST

India vs England T20 World Cup Semi-Final: भारत और इंग्लैंड के बीच 10 नवंबर को होने वाले टी20 विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए टीम इंंडिया एडिलेड पहुंच गई है। एडिलेड पहुंचने पर भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां देखिए फैंस का गजब अंदाज।

Image

टीम इंडिया (AP)

India vs England T20 World Cup 2022 Semi-Final: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल मैच के लिए टीम इंडिया एडिलेड पहुंच गई है। यहां 10 नवंबर को विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच होगा। एडिलेड पहुंचने पर टीम इंडिया का फैंस ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

भारत ने जिंबाब्वे पर धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद ग्रुप-2 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और पाकिस्तान को दूसरे नंबर पर खिसका दिया। जिसके साथ ही ये तय हो गया कि टीम इंडिया अब ग्रुप-1 की दूसरे नंबर की टीम इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने उतरेगी। एडिलेड में होने वाले इस मुकाबले से पहले सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरे ऑस्ट्रेलिया में मौजूद भारतीय फैंस में भी जबरदस्त उत्साह है।

जब टीम इंडिया सोमवार को एडिलेड पहुंची तो वहां कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद दूर खड़े फैंस चीयर करते नजर आए और जैसे-जैसे खिलाड़ी टीम बस से उतरे, फैंस अपने पसंदीदा भारतीय खिलाड़ियों का नाम पुकारते नजर आए और इंडिया-इंडिया भी कहते नजर आए। इसके अलावा कुछ फैंस तो गाने-बाजे के साथ भी टीम इंडिया का स्वागत करते दिखे।

देखिए बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो

भारत और इंग्लैंड के बीच प्रतिद्वंद्विता काफी पुरानी रही है लेकिन टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल काफी खास होने वाला है। मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू पर है, ऐसे में टकराव और भी जबरदस्त होने की उम्मीद है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article