CSK vs RCB Highlights: सीएसके ने चेपॉक में आरसीबी के खिलाफ अपने जीत का सिलसिला जारी रखा है। आईपीएल के ओपनिंग मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरसीबी की ओर दो विकेटकीपर बल्लेबाज ने टीम को शुरुआती झटके से उबारते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। अनुज ने 25 गेंद में 48 रन और कार्तिक ने 26 गेंद में 38 रन की पारी खेली।
PreviousPBKS Vs DC Live Cricket Score
आरसीबी इस मैदान पर आखिरी बार 2008 में जीती है और सीएसके ने उनका इंतजार और भी बढ़ा दिया। आईपीएल 2024 में चेन्नई की ओर से डेब्यू करने वाले सभी खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में मुस्तफिजुर रहमान ने 4 विकेट चटकाए तो बल्लेबाजी में रचिन ने 37 और डेरेल मिचेल ने 22 रन की पारी खेली। चेपॉक में लगातार 8वीं हार झेलने वाले आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने मैच के बाद चेन्नई के स्पिन गेंदबाजों की जमकर तारीफ की।
मैच के बाद क्या बोले डुप्लेसी
मैच के बाद फाफ डुप्लेसी ने कहा कि चेन्नई की टीम मीडिल ओवर में अच्छा खेलती है। वे अपने स्पिनरों से आपको निचोड़ लेते हैं। शायद हम 15-20 रन कम रह गए। पिच उतनी खराब नहीं थी जितनी हमने पहले 10 ओवरों में खेली थी। लक्ष्य का पीछा करने में वे हमेशा आगे रहे, हमने कुछ विकेट हासिल करने की कोशिश की, लेकिन हमारे पास पर्याप्त रन नहीं थे।
फाफ ने की अनुज और डीके की तारीफ
आरसीबी के कप्तान फाफ ने अनुज रावत और दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी की तारीफ की। दिनेश के लिए ऐसी शुरुआत करना बेहद सुकून भरा रहा। एक खिलाड़ी के तौर पर यह काफी दिलचस्प था जो अधिक क्रिकेट नहीं खेले हैं। उन्होंने कहा कि अनुज ने हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने प्रदर्शन से दिखाया कि वह कितने संयमित हैं। इतना ही नहीं वह टीम की एक ताकत के तौर पर उभरे हैं।
