क्रिकेट

ODI World Cup: वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड की टीम घोषित, धाकड़ बल्लेबाज की जगह युवा खिलाड़ी को मौका

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Sep 18, 2023, 11:58 AM IST

ODI World Cup 2023, England team Announced: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। इसको लेकर टीम इंडिया सहित कई देशों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। अब डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

Image

वनडे वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित। (फोटो- England Cricket Twitter)

Photo : Twitter

ODI World Cup 2023, England team Announced: क्रिकेट का महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। इसको लेकर अभी तक भारत सीहित कई देशों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। अब वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंग्लैंड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड टीम वनडे वर्ल्ड कप में उतरेगी और ट्रॉफी बचाने की पूरी कोशिश करेगी।

हैरी ब्रूक को टीम में मौका

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले हैरी ब्रूक को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने वनडे वर्ल्ड कप की टीम में जगह दी है। उनको 2019 वनडे वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी करने वाले जेसन रॉय की जगह टीम में शामिल किया गया है। कमर की चोट के कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ इस महीने चार मैचों की सीरीज नहीं खेल सके थे, जिससे उनके चयन को लेकर संदेह उठने लगे थे।

ऐसा है हैरी ब्रूक का प्रदर्शन

2022 में इंग्लैंड टीम के लिए डेब्यू करने वाले हैरी ब्रूक के पास ज्यादा वनडे खेलने का अनुभव नहीं है। वे सिर्फ 6 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 79.35 की स्ट्राइक रेट और 20.50 की औसत से 123 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला है। वहीं, टेस्ट की बात करें तो 12 टेस्ट की 20 पारियों में वे 1181 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतक जमाए हैं। इसके अलावा 24 टी20 में 494 रन बनाए हैं।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम

जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गुस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टॉ, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, जो रूट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article