क्रिकेट

बीसीसीआई ने मानी आकाश चोपड़ा की सलाह, वर्ल्ड कप से पहले किया जर्सी में बदलाव

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 20, 2023, 10:50 PM IST

बीसीसीआई ने आगामी विश्व कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में बदलाव के लिए दिए सुझाव को मानते हुए बदलाव कर दिया है। ये बदलाव बीसीसीआई और एडिडास द्वारा जारी एक वीडियो में नजर आया है।

Image

हार्दिक पांड्या (साभार BCCI Screen Grab)

मुंबई: बीसीसीआई ने भारत की मेजबानी में ही खेले जाने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 से पहले भारतीय टीम की जर्सी में बड़ा बदलाव किया है। ये बदलाव करने की सलाह कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे के वक्त की थी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 और वनडे सीरीज के दौरान जो जर्सी टीम इंडिया ने पहनी थी उसमें कमेंट्री के दौरान आकाश चोपड़ा को खामी नजर आई थी और उन्होंने बीसीसीआई से उस गलती में सुधार करने को कहा था।

टीम इंडिया की वनडे जर्सी में हुआ बदलाव

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान भारतीय टीम जो जर्सी पहनकर खेल रही थी उस जर्सी में बीसीसीआई के लोगो के ऊपर तीन स्टार बने थे। जर्सी में बना स्टार टीम के विश्व चैंपियन बनने को दर्शाता है। भारतीय टीम वनडे फॉर्मेट में दो बार और टी20 में एक बार चैंपियन बन चुकी है। ऐसे में बीसीसीआई ने सीमित ओवरों के फॉर्मेट की जर्सी में तीन स्टार लोगो के ऊपर बनाए थे। जो ये दर्शाता है कि टीम इंडिया तीन बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है।

आकाश चोपड़ा ने कही थी बदलाव करने की बात

ऐसे में आकाश चोपड़ा ने बीसीसीआई को सलाह दी थी कि हर फॉर्मेट की जर्सी को स्टैंडराइज किया जाए। तीनों ही फॉर्मेट में भारतीय टीम अलग-अलग जर्सी पहनती है। तीनों फॉर्मेट में अब वर्ल्ड चैंपियनशिप होती है। ऐसे में जिस फॉर्मेट में जितनी बार विश्व कप जीता हो उतने ही स्टार लोगो के ऊपर नजर आए।

ऐसे में बीसीसीआई ने विश्व कप 2023 से पहले जर्सी में ये बदलाव किया है। बुधवार को आधिकारिक किट स्पॉन्सर एडिडास द्वारा जारी रैप सॉन्ग वाले वीडियो में ये बदलाव विश्व कप से पहले नजर आया है। सॉन्ग की थीम तीन का ड्रीम है। ऐसे में दो स्टार भी उस थीम में तीसरी बार विश्व कप जीतने की कवायद का साथ देने वाला है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article