क्रिकेट

भविष्य में न हो चूक, विक्ट्री सेलिब्रेशन को लेकर बीसीसीआई बनाएगी खास गाइडलाइन

भविष्य में विक्ट्री सेलिब्रेशन को लेकर किसी तरह की लापरवाही न हो इसके लिए बीसीसीआई खास गाइडलाइन बनाने जा रही है। इसके तहत किसी भी टीम को इस तरह के आयोजन पूर्व बीसीसीआई ने अनुमति लेनी होगी। शॉर्ट नोटिस पर इस तरह के किसी भी कार्यक्रम को आयोजित नहीं किया जा सकेगा।

Image

बीसीसीआई और विक्ट्री सेलिब्रेशन (साभार-X)

आरसीबी के विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान हुई घटना को देखते हुए भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो सके। इसके लिए बीसीसीआई सख्त कदम उठाने जा रही है। सालाना वार्षिक बैठक में ही इसको लेकर गहन चर्चा हुई थी और इस पर एक ठोस नियम बनाने की दिशा में सदस्यों की सहमति भी बनी थी। अब इसको लेकर जो खबर सामने आ रही है वह साबित करती है कि उस घटना ने न केवल आम लोगों को बल्कि बीसीसीआई को भी आहत किया था और वह नहीं चाहती की भविष्य में कभी भी इसकी पुनरावृत्ति हो। यही कारण है कि बीसीसीआई इसको लेकर एक खास गाइडलाइन लाने की तैयारी में है। दरअसल 3 जून को 17 साल बाद पहली बार आईपीएल चैंपियन बनने के बाद आरसीबी ने बेंगलुरु में विक्ट्री परेड निकाला था जिसमें हुई भगदड़ ने 11 लोगों की जान ले ली थी।

तीन अहम चीजों पर है फोकस

बीसीसीआई इसको लेकर जो गाइडलाइन बनाने वाली है। उसमें 3 चीजों को ध्यान में रखा जा रहा है। सूत्र की मानें तो बीसीसीआई सुरक्षा, राज्य सरकार की अनुमति और पुलिस प्रशासन की अनुमति जैसे 3 अलग-अलग मुद्दों को ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन बना सकती है, जिससे कि भविष्य में किसी भी तरह की लापरवाही से किसी को नुकसान न पहुंचे।

इसके लिए ऐसे नियम लाए जाएंगे जिसके तहत कोई भी टीम जीत के 3-4 दिन के भीतर कोई टीम इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं कर पाएगी। आरसीबी के केस में बीसीसीआई से विक्ट्री सेलिब्रेशन की इजाजत नहीं ली गई थी, लेकिन अब नई गाइडलाइन में किसी भी तरह के आयोजन से पहले बीसीसीआई की अनुमति अनिवार्य होगी।

इसके अलावा सुरक्षा भी 4-5 लेवल की होगी जिससे इस तरह की घटना की संभावना का सवाल ही पैदा न हो। इसके तहत एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक खिलाड़ियों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा जहां इसका आयोजन किया जाना है वहां राज्य सरकार के अलावा जिला प्रशासन से भी अनुमति लेनी होगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article