एजुकेशन

RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 2 के 6557 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट करीब, ऐसे करें रजिस्टर

RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बेहद करीब आ गई है। रजिस्टर करने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल 3 दिन का समय बाकी है।

Image

RRB Technician Recruitment 2026 (Photo - AI)

RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं को बता दें कि बीते दिनों रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-III के कुल 6,556 रिक्त पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था। तभी से भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इस भर्ती में शामिल होने के योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। लेकिन बता दें कि आवेदन में अब अधिक समय बाकी नहीं रह गया है। भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए रजिस्टर करने के लिए केवल 3 दिन का समय बाकी रह गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण और सैलरी

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा कुल 6,556 पदों को दो अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। उसमें टेक्नीशियन ग्रेड 1 (सिग्नल) के लिए 323 पदों को भरा जाएगा, जबकि टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए रेलवे ने 6,234 पद की भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू की गई थी।

टेक्नीशियन पदों पर मिलेगी कितनी सैलरी

रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-5 के अनुसार 29,200 रुपये शुरुआती मूल वेतन प्रतिमाह मिलेगा। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के तहत शुरुआती बेसिक सैलरी 19,900 प्रतिमाह मिलेगी। इसके अलावा नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA) और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।

भर्ती के लिए आवेदन करने की आयु सीमा

रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, टेक्नीशियन ग्रेड-I भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष तय की गई है, जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए आवेदन की करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

स्टेप 1 - सबसे पहले अपने रीजन की आधिकारिक आरआरबी (RRB) वेबसाइट पर जाएं.

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए RRB Technician Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3 - नया रजिस्ट्रेशन करें और प्राप्त क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें.

स्टेप 4 - एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें.

स्टेप 5 - जरूरी शैक्षणिक व व्यक्तिगत दस्तावेज अपलोड करें.

स्टेप 6 - ऑनलाइन मोड से आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

क्या है आवेदन शुल्क

बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को अपनी श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जी हां, अगर आप सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवार हैं, तो आवेदन शुल्क 500 रुपये होगा। अगर आप एससी, एसटी, पीएच, महिला उम्मीदवार हैं तो आपको केवल 250 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट, डेबिट, यूपीआई और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article