NEET PG 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी (NEET PG) 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। आवेदन विंडो के बंद होने के बाद NBEMS द्वारा अब परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्टर करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फॉर्म में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र में कोई गलती की है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 जुलाई 2026 तक सुधार कर सकते हैं। उनके पास प्रक्रिया पूरी करने के लिए केवल 2 दिन का समय बाकी है।
किन जानकारियों में कर सकते हैं बदलाव?
अभ्यर्थी करेक्शन विंडो के माध्यम से अपनी जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी, PwD स्टेटस, EWS स्टेटस और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारियों में बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवार को बता दें कि वह अपने नाम, ईमेल आईडी, राष्ट्रीयता, परीक्षा शहर और मोबाइल नंबर में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET UG 2026: सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट के लिए कितना होना चाहिए स्कोर? यहां जानें संभावित स्कोर और कटऑफ
इमेज और फोटो में सुधार का मौका
यदि किसी अभ्यर्थी के फोटो, हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान में कोई समस्या है, तो उसके भी उन्हें सुधार का एक मौका दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 31 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक 'इमेज स्क्रूटनी टैब' के जरिए सुधार करने की सुविधा दी जाएगी।
NEET PG 2026: परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
| फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2026 |
| इमेज करेक्शन की अवधि | 31 जुलाई से 8 अगस्त 2026 |
| एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप | 11 अगस्त 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 27 अगस्त 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 30 अगस्त 2026 |
| संभावित रिजल्ट तिथि | 30 सितंबर 2026 |
कैसे करें आवेदन फॉर्म में सुधार?
स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
स्टेप 2 - 'Examinations' सेक्शन में जाकर 'NEET PG' चुनें।
स्टेप 3 - 'Applicant Login' पर क्लिक करके अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉग इन करें।
स्टेप 4 - जिस जानकारी में संशोधन की अनुमति है, उसे सही करें और 'Save & Next' पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - बदलावों की दोबारा जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
कब आएगा परीक्षा का एडमिट कार्ड
जानकारी के अनुसार, परीक्षा से यानी 30 अगस्त से 4 से 5 दिन पहले नीट पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके अलावा सिटी स्लिप परीक्षा से 10 से दिन पहले जारी की जाएगी।
