क्रिकेट

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, भारतीय क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया नाम

अभिषेक शर्मा ने ओपनर के तौर पर सर्वश्रेष्ठ T20I बॉलिंग का नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 17 रन देकर 3 विकेट लेने का शानदार कारनामा किया। भारत ने दूसरे T20I मैच में जिम्बाब्वे पर 90 रनों की बड़ी जीत हासिल की। ​​ईशान किशन ने 81 रन बनाए और तिलक वर्मा ने भारत के लिए 60 रन जोड़े। इसके बाद गेंदबाजों ने अपने बड़े स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली।

Image

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टी20 टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20I मैच में अपनी ऑलराउंडर क्षमता का प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 रन देकर तीन विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने अपना नाम विनू मांकड़ और रवि शास्त्री के क्लब में दर्ज करवा दिया। वहीं, वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर तीन विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20I मैच में बाएं हाथ के स्पिनर ने अभिषेक शर्मा ने 2.5 ओवर की गेंदबाजी। इस दौरान तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए और T20I में किसी भी भारतीय ओपनर के सबसे बेहतरीन बॉलिंग प्रदर्शन का रिकॉर्ड बना दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से करारी शिकस्त दी और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

दिग्गजों के क्लब में मारी एंट्री

अभिषेक शर्मा ने अपने दमदार प्रदर्शन के चलते दिग्गजों के क्लब में एंट्री मार ली है। इससे पहले 1952 में टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ विनू मांकड़ ने 52 रन देकर 8 विकेट चटकाए थे। इसके बाद 1991 में रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच के दौरान 15 रन देकर 5 विकेट लिए थे। अब इसमें अभिषेक का भी नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में कमाल कर दिखाया।

भारतीय ओपनर द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े:-

  • टेस्ट:- विनू मांकड़ – 8/52 बनाम पाकिस्तान (1952)
  • वनडे:- रवि शास्त्री – 5/15 बनाम ऑस्ट्रेलिया (1991)
  • T20I:- अभिषेक शर्मा – 3/17 बनाम जिम्बाब्वे (2026)

बल्ले से किया निराश

बल्लेबाजी में अभिषेक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और ब्लेसिंग मुजराबानी ने उन्हें सस्ते में आउट कर दिया था। वह मात्र 8 रन ही बना सके, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने निर्णायक भूमिका निभाई। पार्ट-टाइम विकल्प के तौर पर आए बाएं हाथ के स्पिनर ने घातक गेंदबाजी की।

भारत ने जीती सीरीज

मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। ईशान किशन 81 और तिलक वर्मा के नाबाद 60 रन की बदौलत भारत ने विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने तेज शुरुआत करनी चाहिए, लेकिन 32 रन के स्कोर दो विकेट गंवा देने के बाद टीम बिखर गई और लगातार अंतराल पर गिरे विकेट के चलते 17.5 ओवर में 129 रन बनाकर सिमट गई। भारत ने 2-0 से सीरीज जीत ली है। हालांकि, अभी आखिरी मैच होना बाकी है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article