Priyanka Chopra Arrive India: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म वाराणसी से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म वाराणसी से प्रियंका चोपड़ा का नया लुक सामने आया था। इन सब के बीच अब प्रियंका चोपड़ा का नया वीडियो सामने आया है। प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं। तो चलिए जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो में क्या खास है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra को पहली नजर में दिल दे बैठे थे Nick Jonas, 10 साल बाद खुला कपल की लव स्टोरी का पहला राज
परिवार के साथ इंडिया पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह प्रियंका चोपड़ा का अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है। वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास हैदराबाद एयरपोर्ट पर चलते नजर आए। प्रियंका ब्राउन कलर के को-ऑर्ड सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, साथ में बेज कैप और ब्लैक सनग्लासेस भी लगा रखे थे। दूसरी तरफ निक ब्लैक को-ऑर्ड सेट और स्टाइलिश सनग्लासेस में नजर आए। सिंगर अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लिए हुए थे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म वाराणसी से जुड़े किसी काम के लिए इंडिया आई हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Varanasi: प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट, एसएस राजामौली ने शेयर किया 'मंदाकिनी' का नया अवतार
कब रिलीज होगी 'वाराणसी'?
एस एस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म वाराणसी अगले साल यानी 7 अप्रैल 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
