स्पोर्ट्स

VIDEO: कॉमनवेल्थ गेम्स में खतरनाक तरीके से सिर के बल गिरा इंग्लैंड का जिमनास्ट, बाल-बाल बची जान

कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान के एक दुखद घटना देखने को मिली। जिमनास्टिक इवेंट के दौरान इंग्लैंड का एक जिमनास्ट खतरनाक तरीके से सिर के बल मैट पर गिर गया। इसके चलते एथलीट के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। वह मैट से काफी देर हिल नहीं सका। बाद में उसे स्ट्रेचर से अस्पताल ले जाया गया।

Image

मैच के दौरान घायल हुआ इंग्लैंड का जिमनास्ट। फोटो- सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इंग्लैंड के जिमनास्ट गैब्रियल लैंग्टन मेंस की टीम जिमनास्टिक्स के फाइनल के दौरान खतरनाक तरीके से गिर गए। सिर के बल बुरी तरह से गिरने के चलते उन्हें गंभीर चोट आई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनके गिरने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह दुखद घटना शुक्रवार को हुई। जब टीम जिमनास्टिक्स के फाइनल में गैब्रियल लैंग्टन परफॉर्म कर रहे थे। फाइनल रोटेशन के दौरान लैंग्टन की हॉरिजॉन्टल बार पर पकड़ ढीली हो गई और वह सिर के बल मैट के फर्श पर गिर पड़े, जिससे कॉम्पिटिशन कुछ देर के लिए रुक गया और मेडिकल स्टाफ उनकी मदद के लिए दौड़े।

खुद से उठ नहीं पाया खिलाड़ी

सिर के बल गिरा 19 साल का यह खिलाड़ी खुद से उठ नहीं पा रहा था और उसे कई मिनट तक कॉम्पिटिशन फ्लोर पर इलाज दिया गया। फिर उसे स्ट्रेचर पर रखा गया। उसे सिर और गर्दन का सपोर्ट दिया गया, फिर उसे एरीना से बाहर ले जाया गया और आगे की जांच के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

हॉस्पिटल से किया गया डिस्चार्ज

यह नजारा देखकर एरीना में मौजूद लोग हैरान रह गए। कई जिमनास्ट डरे हुए थे। हालांकि, कुछ देर बाद मुकाबला फिर से शुरू हुआ और इंग्लैंड के अन्य खिलाड़ियों ने कॉम्पिटिशन पूरा किया। टीम इंग्लैंड ने एक बयान में कहा, हम मेडिकल टीमों के आभारी हैं जिन्होंने तुरंत मदद दी। ब्रिटिश जिमनास्टिक्स ने कन्फर्म किया कि लैंग्टन के हॉस्पिटल में कई स्कैन हुए, जिनके रिजल्ट बहुत पॉजिटिव बताए गए। उन्हें इंग्लैंड की मेडिकल टीम की देखरेख में होटल लौटने के लिए डिस्चार्ज कर दिया गया।

इंग्लैंड ने जीता सिल्वर मेडल

लैंग्टन को छह बार के ओलंपिक मेडलिस्ट मैक्स व्हिटलॉक के चोटिल होने की जगह इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया था। उनकी चोट एक ऐसे कॉम्पिटिशन के आखिरी रोटेशन में लगी, जिसमें इंग्लैंड लगातार चौथे कॉमनवेल्थ गेम्स मेंस टीम टाइटल की तलाश में था। हालांकि, फाइनल में इंग्लैंड ने सिलवर मेडल जीता। कनाडा ने गोल्ड तो ऑस्ट्रेलिया ने ब्रान्ज मेडल जीता।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article