भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे निर्णायक मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर सचिन तेंदुलकर और बीसीसीआई सचिव जय शाह भी मौजूद रहे। सचिन ने सभी युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और आगे इसी प्रदर्शन को दोहराने की बात कही।
भारतीय अंडर 19 टीम ने हाल ही में शेफाली वर्मा की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर विश्व कप का खिताब जीता था। टीम इंडिया, इंग्लैंड को 7 विकेट से पटखनी देकर पहली बार अंडर-19 टी20 विश्व कप चैंपियन बनी थी।
