क्रिकेट

भारत दौरे पर पहुंचते कंगारू कोच ने सीरीज में स्पिन के असर पर दिया अहम बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 3, 2023, 07:30 AM IST

भारत दौरे पहुंचते ही ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रर्यू मैकडोनाल्ड ने टेस्ट सीरीज में स्पिन गेंदबाजी के लिए पड़ने वाले असर पर बड़ा बयान दिया है। बताया कैसे कर रहे हैं अक्षर और अश्विन की नई गेंद से स्पिन गेंदबाजी का सामना?

Image

एंड्रर्यू मैकडोनाल्ड(साभार Cricket Australia)

बेंगलुरू: ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का मानना है कि आगामी बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चार टेस्ट मैचों में उनकी टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारतीय स्पिनरों से निबटना होगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी नौ फरवरी से नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट मैच की तैयारियों में लगी है। मैकडोनाल्ड ने इससे पहले अपने बल्लेबाजों को आगाह करते हुए कहा कि उन्हें ‘स्लाइड स्पिन’ से निबटने के लिए अपने खुद के तरीके ढूंढने होंगे।

स्लाइड स्पिन के लिए कर रहे हैं तैयारीऑस्ट्रेलिया ने अभ्यास मैच खेलने के बजाय खुद ही अभ्यास करने को प्राथमिकता दी है। मैकडोनाल्ड ने बुधवार को टीम के बेंगलुरू रवाना होने से पहले कहा, 'मेरा मानना है की नई गेंद अधिक स्लाइड होती है। हम इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। यह ‘स्लाइड स्पिन’ है। पूरी संभावना है कि हमारे सलामी बल्लेबाजों को शुरू में स्पिन गेंदबाजों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए अभ्यास के दौरान इस पर विशेष गौर किया जा रहा है तथा बल्लेबाजी कोच डिवा (माइकल डि वेंटो) इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं।'

स्पिन गेंदबाजी का सामना करने का बताया मंत्रमैकडोनाल्ड ने कहा,'सफलता की कुंजी इस तरह की गेंदबाजी को खेलने के लिए स्पष्टता होना है। यह व्यक्तिगत और परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।'

फिलहाल अलूर में कर रही है अभ्यास

ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी अलूर में अभ्यास कर रही है। मैकडोनाल्ड ने कहा,'हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि बल्लेबाजों की अपने तरीके को लेकर स्पष्ट राय हो। आपको वैसी ही परिस्थितियां नहीं मिलेंगी जैसी मैच में होती हैं और किसी क्रिकेट दौरे से इस तरह की जटिलताएं जुड़ी होती हैं।'
End of Article