बॉलीवुड

Govinda संग रिश्तों में मचे कलह के बीच खाटू श्याम मंदिर पहुंचीं Sunita Ahuja, बालाजी मंदिर में भी टेका माथा

Sunita Ahuja Visits Khatu Shyam Temple: गोविंदा इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके और सुनीता आहूजा के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच सुनीता आहूजा ने खाटू श्याम मंदिर में दर्शन किये।

Image

Govinda संग विवादों के बीच Sunita Ahuja ने खाटू श्याम मंदिर पहुंच किये दर्शन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Sunita Ahuja Visits Khatu Shyam Temple: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन इन दिनों गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा काफी विवादों में घिरे हुए हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में आई दरार भरने का नाम नहीं ले रही है। सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ तलाक का केस वापस तो ले लिया है, लेकिन उन्होंने गोविंदा पर आरोप लगाया था कि वह कोमल रानी स्वर्णकार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले थे। हालांकि दूसरी ओर गोविंदा के मैनेजर का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला था। वहीं गोविंदा संग रिश्ते में मची रार के बीच अब सुनीता आहूजा खाटू श्याम मंदिर पहुंची हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: गोविंदा के बेटे Yashvardhan Ahuja से शादी करेंगी Jamie Lever? वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

    सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गोविंदा की पत्नी खाटू श्याम मंदिर में हाथ जोड़े प्रार्थना करती नजर आईं। मंदिर में सुनीता आहूजा ने सिर पर दुपट्टा रखा हुआ था। वहीं खाटू श्याम मंदिर के बाद सुनीता आहूजा बालाजी मंदिर भी पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान की प्रतिमा के आगे माथा टेका और प्रार्थना की। परिवार में मचे क्लेश के बीच सुनीता आहूजा का मंदिर जाना खूब लाइमलाइट बोटर रहा है। उनके वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी खूब कमेंट किये। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'कौन जानना चाहता है?' Govinda और Sunita Ahuja पर सवाल से भड़कीं Kashmera Shah, कृष्णा अभिषेक का किया बचाव

      बता दें कि बीते दिन खबर आई थी कि सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) और गोविंदा ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि बाद में ये बात झूठी निकली। गोविंदा और सुनीता ने साल 1987 में शादी रचाई थी। लेकिन गोविंदा ने सुनीता संग अपनी शादी लंबे वक्त तक छुपाकर रखी। वहीं गोविंदा की बात करें तो कोमल रानी स्वर्णकार से पहले भी गोविंदा का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। खुद सुनीता आहूजा ने 'लॉकअप: सच या सजा' में गोविंदा के अफेयर की बातें बताई थीं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article