Viral Video: देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अक्सर अपने अनोखे और नए विचारों के लिए जाना जाता है। इस बार इंदौर ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक बेहद मनोरंजक और अलग रास्ता चुना है। शहर के पलासिया चौराहे पर अचानक एक 'गोरिल्ला' दिखा, जिसने चालकों को सिग्नल पर रुकने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं लोग इस पहल की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
ट्रैफिक पुलिस का अनोखा अभियान
इंदौर पुलिस के इस फनी और क्रिएटिव अभियान को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है। इतना ही नहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को Akhilesh_mpyc नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इंदौर पुलिस हमेशा कुछ न कुछ नया और हटकर करती है, यह तरीका सचमुच मजेदार है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब फाइन से ज्यादा गोरिल्ला के खौफ से लोग रेड लाइट पर गाड़ियां रोकेंगे। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
