स्पोर्ट्स

Tennis Round-Up: यूएस ओपन में कोर्ट पर लौट रहे हैं महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर, लेकिन...

Roger Federer To Play Exhibition Match In U.S. Open: साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में लंबे समय बाद एक बार फिर टेनिस इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रोजर फेडरर कोर्ट पर खेलते नजर आने वाले हैं। लेकिन क्या वो संन्यास का फैसला पलटकर लौट रहे हैं, ऐसा नहीं है।

Image

रोजर फेडरर यूएस ओपन 2026 में कोर्ट पर उतरेंगे

Photo : AP

Tennis Round-Up: महान पूर्व टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर यूएस ओपन में प्रदर्शनी मैच के जरिए खेल में वापसी करेंगे लेकिन आप ये ना सोचे कि वो रिटायरमेंट का फैसला बदलकर कमबैक कर रहे हैं, क्योंकि ये सिर्फ प्रदर्शनी मैच होगा। रोजर ने साफ कर दिया है कि उनकी पेशेवर टेनिस में किसी तरह की दिलचस्पी नहीं है। खेल में अपने चरम प्रभुत्व के दौरान लगातार पांच बार अमेरिकी ओपन जीतने वाला यह खिलाड़ी 2019 के बाद पहली बार मंगलवार रात को आर्थर ऐश स्टेडियम में फिर से खेलने के लिए तैयार है।

रोज फेडरर ने 2021 में विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में मिली हार के संदर्भ में कहा, "मैंने शायद विंबलडन में (ह्यूबर्ट) हुरकाज़ के खिलाफ खेले गए मैच के बाद से कोई एकल मैच नहीं खेला है, इसलिए लगभग पांच साल हो गए हैं। मुझे नहीं पता कि कल क्या होगा। इसलिए बहुत अनिश्चितता है, लेकिन इस बात की बहुत खुशी भी है कि मैं आर्थर ऐश में लौट रहा हूं। यह एक ऐसी जगह है जहां मैंने कई खूबसूरत पल बिताए हैं।"

फेडरर प्रदर्शनी मैच में एंडी रॉडिक के खिलाफ एकल का एक सेट खेलेंगे। इसके अलावा वह जॉन मैकनरो के साथ मिलकर रॉडिक और आंद्रे अगासी के खिलाफ युगल का भी एक सेट खेलेंगे। 20 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को इन मैचों के लिए कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। फेडरर 45 साल की उम्र में भी काफी फिट दिखते हैं लेकिन उन्होंने वीनस और सेरेना विलियम्स की तरह पेशेवर टेनिस में वापसी से स्पष्ट इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, "नहीं नहीं। बिल्कुल नहीं। पूछने के लिए धन्यवाद। मुझे यकीन नहीं था कि यह सवाल पूछा जाएगा, लेकिन मुझे खुशी है कि आपने पूछा ताकि अगर किसी को कोई गलतफहमी हो तो मैं स्पष्टीकरण दे सकूं।"

सेरेना-अल्काराज को US ओपन में मिलेगी शुरुआत में कड़ी चुनौती

सेरेना विलियम्स और कार्लोस अल्काराज़ यूएस ओपन मिश्रित युगल टूर्नामेंट में उस टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे जिसमें मौजूदा महिला युगल चैंपियन शामिल हैं। सेरेना और अल्काराज़ चैंपियनशिप के पहले दौर में एरिन राउटलिफ और लॉयड ग्लासपूल का सामना करेंगे। यह सेरेना का 2022 के बाद यूएस ओपन में पहला मैच होगा। एरिना सबालेंका और नोवाक जोकोविच की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को भी पहले दौर में कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। वह कैटरीना सिनियाकोवा और हेनरी पैटन की जोड़ी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

राउटलिफ ने गैब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ मिलकर पिछले साल यूएस ओपन महिला युगल खिताब के लिए सिनियाकोवा और टेलर टाउनसेंड को हराया था। उन्होंने 2023 में भी चैंपियनशिप जीती थी। सबालेंका और जोकोविच का मुकाबला लेयला फर्नांडीज और फ्रांसेस टियाफो से होना था। लेकिन टियाफो ने रविवार को सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में आर्थर फिल्स से हारने के बाद सोमवार को मिश्रित युगल से नाम वापस ले लिया, जिससे क्वालीफाइंग में हारने वाली टीम को यह जगह मिल गई।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article