क्रिकेट

IND vs AUS: तीसरे टेस्ट गरजने को तैयार है आईपीएल में करोड़ों में नीलाम हुआ कंगारू ऑलराउंडर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 25, 2023, 06:00 AM IST

भारत के खिलाफ इंदौर में खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में खेलने को ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पूरी तरह तैयार है। उसने इसके लिए हुंकार भरी है।

Image

कैमरन ग्रीन

Photo : IANS

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम की हालत 'कंगाली में आटा गीला' वाली हो गई है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में अजेय बढ़त बनाकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लगातार चौथी बार कब्जा बनाए रखने में सफल रही है। वहीं दूसरी तरफ मेहमान टीम के लिए चोटों ने परेशानियां बढ़ा दी हैं। ऐसे में मां की तबीयत की वजह से स्वदेश लौट चुके कप्तान पैट कमिंस भी तीसरे टेस्ट के लिए आधिकारिक तौर पर अनुपलब्ध हैं।

आईपीएल में 17.5 करोड़ में हुए थे नीलाम

ऐसे में चोटों ने बेंच पर अपनी पारी का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों को इंदौर में प्लेइंग-11 में शामिल होने का मौका मिल सकता है। एकादश में शामिल होने के सबसे बड़े दावेदार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन(Cameron Green) हैं। ग्रीन को दिसंबर में हुई नीलामी में 17.50 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियन्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। ऐसे में वो भारतीय सरजमीं पर शानदार प्रदर्शन करने को बेताब हैं। उन्होंने इंदौर टेस्ट से पहले खुद को 100 प्रतिशत फिट घोषित कर दिया है।

दिल्ली टेस्ट में खेलने से चूक गए थे ग्रीन

ग्रीन के नई दिल्ली टेस्ट में खेलने की पूरी संभावना थी लेकिन अंतिम वक्त में टीम मैनेजमेंट ने फैसला पलट दिया। ऐसे में तीसरे टेस्ट से पहले ग्रीन ने कहा, मैं दूसरे टेस्ट में खेलने के करीब पहुंच गया था लेकिन मुझे लगता है कि एक अतिरिक्त सप्ताह के आराम से मुझे फायदा मिला है। मैं खेलने के लिए सौ प्रतिशत तैयार हूं।

शानदार है ग्रीन का टेस्ट रिकॉर्ड

ग्रीन आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में नजर आए थे। उसके बाद से उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में उनका ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। कैमरन का टेस्ट रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने अबतक खेले 18 टेस्ट की 26 पारियों में नाबाद रहते हुए 806 रन 35.04 के औसत से बनाए हैं। जिसमें छह अर्धशतक शामिल हैं। 84 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसी दौरान गेंदबाजी में उन्होंने 23 विकेट 29.78 के औसत से लिए हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article