क्रिकेट

इतनी लंबी No-Ball देखी है कभी, पाकिस्तान में फिर जागा स्पॉट फिक्सिंग का भूत

Longest No Ball: कराची ब्लूज के दाएं हाथ के पेसर असद अख्तर ने पेशावर के इमरान खान क्रिकेट स्टेडियम में लाहौर ब्लूज के खिलाफ एक ओवर में दो नो-बॉल और दो वाइड फेंकी। असद की एक नो-बॉल ऐसी थी, जिसमें उनका अगला पैर बॉलिंग क्रीज से काफी दूर था।

Image

पाकिस्तान के गेंदबाज ने फेंकी सबसे लंबी नो-बॉल (X- @Vipintiwari952)

Longest No Ball: पाकिस्तान में स्पॉट फिक्सिंग को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, असद अख्तर नाम के पाकिस्तान के एक तेज गेंदबाज ने घरेलू टी20 टूर्नामेंट में एक बहुत ही लंबी नो-बॉल फेंककर तहलका मचा दिया है। इसे क्रिकेट इतिहास की सबसे लंबी नो-बॉल कहा जा रहा है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर स्पॉट फिक्सिंग को लेकर हंगामा मच गया है। यह मैच 14 मार्च को नेशनल T20 कप के दौरान खेला गया। कराची ब्लूज के दाएं हाथ के पेसर असद अख्तर ने पेशावर के इमरान खान क्रिकेट स्टेडियम में लाहौर ब्लूज के खिलाफ एक ओवर में 21 रन लुटाए।

क्रिकेट इतिहास की सबसे लंबी नो-बॉल

इस ओवर में अख्तर ने दो वाइड और दो नो-बॉल भी फेंकी। वहीं, असद की एक नो-बॉल ऐसी थी, जिसमें उनका अगला पैर बॉलिंग क्रीज से काफी दूर था। इस नो-बॉल के सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस इसकी तुलना साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ मोहम्मद आमिर की बदनाम नो-बॉल से करने लगे। गौरतलब है कि बाद में मोहम्मद आमिर की नो-बॉल स्पॉट-फिक्सिंग स्कैंडल का हिस्सा साबित हुई थी। इस नो-बॉल की तस्वीर पाकिस्तान से निकलकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के बीच पहुंच चुकी है। जो अपने-अपने सोशल मीडिया पेज पर तस्वीर शेयर करके इस नो-बॉल पर सवाल उठा रहे हैं। देखें फोटो-

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व ऑल-राउंडर और नेशनल सिलेक्टर अब्दुल रज्जाक ने हाल ही में बताया था कि कैसे इंग्लैंड दौरे के दौरान 2010 की स्पॉट-फिक्सिंग की साजिश टीम मैनेजमेंट के ध्यान में आई थी। उस समय के कप्तान शाहिद अफरीदी ने तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को थप्पड़ भी मारा था। एक पाकिस्तानी टीवी शो में बात करते हुए नेशनल सिलेक्टर ने बताया कि 2010 के लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान फिक्सिंग के पीछे की साजिश का पर्दाफाश लंदन में उनके एक दोस्त ने किया था। रज्जाक ने कहा था, 'मजहर मजीद मेरे दोस्त के पास आया और उससे अपना एक फोन रिपेयर करने के लिए कहा था। मेरा दोस्त मोबाइल रिपेयर का काम करता था। जब मेरे दोस्त ने देर रात फोन ठीक किया, तो उसे मजहर और तीन खिलाड़ियों के बीच मैच में स्पॉट-फिक्सिंग की योजनाओं को लेकर कई मैसेज मिले थे।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article