क्रिकेट

Punjab Kings New Venue Mullanpur: पंजाब किंग्स IPL 2024 में नए मैदान पर खेल रही है मैच, मुल्लांपुर के बारे में जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 9, 2024, 02:42 PM IST

All You Need To Know About Punjab Kings' New Venue Mullanpur: शिखर धवन की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स की टीम इस बार अपने नए मैदान से शुरुआत करने वाली है। अब तक उनके मुकाबले मोहाली के पीसीए आइएस बिंद्रा स्टेडियम में होते थे लेकिन अब मुल्लांपुर में नए मैदान पर निर्माण हो चुका है जहां वो शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे। आइए जानते हैं इस नए मैदान का नाम और इसके बारे में खास बातें, क्या कहता है यहां का इतिहास।

Image

पंजाब किंग्स का नया वेन्यू मुल्लांपुर

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में नए मैदान की एंट्री
  • मुल्लांपुर होगा पंजाब किंग्स का नया घर
  • मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब-दिल्ली की पहली टक्कर

IPL 2024, All You Need To Know About Punjab Kings' New Venue Mullanpur: आईपीएल 2024 के तमाम प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों में अब एक नए मैदान की एंट्री हो गई है। ये मैदान है पंजाब किंग्स (PBKS) का नया होम ग्राउंड जो कि पंजाब के लुधियाना जिले में स्थित एक शहर है। ये शहर है मुल्लांपुर और मैदान का नाम है महाराजा यादवींद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur, Punjab)। आइए जानते हैं इस नए क्रिकेट ग्राउंड के बारे में जहां आईपीएल 2024 के मुकाबले आयोजित हो रहे हैं।

पंजाब किंग्स ने अब तक इस मैदान पर पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला और उस मैच में उन्होंने 175 रन के लक्ष्य को हासिल किया और अपने नए होमग्राउंड पर जीत से आगाज किया। अब यहां दूसरा मुकाबला मेजबान पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है।

कितने दर्शकों के बैठने की व्यवस्था?

मुल्लांपुर के हाराजा यादवींद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 33,000 दर्शकों के बैठने का इंतजाम है। इस मैदान की सबसे खास बात है इसका आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम। इस नए सिस्टम के जरिए बारिश की स्थिति में पानी को मैदान से बाहर सिर्फ 25 से 30 मिनट के अंदर किया जा सकता है।

रेत से हुआ निर्माण

इस ग्राउंड का निर्माण रेत का इस्तेमाल करते हुए हुआ जिससे खेलने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी जैसा कि विदेश में कुछ मैदानों में किया जाता रहा है।

मैदान पर ये सुविधाएं

मुल्लांपुर के इस क्रिकेट ग्राउंड में कई अन्य आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर का ड्रेसिंग रूम, उसमें स्टीम रूम, सॉना और आइस बाथ की व्यवस्था। इसी के साथ एक शानदार जिम का निर्माण भी किया गया है।

पंजाब किंग्स की आईपीएल 2024 टीम (PBKS 2024 SQUAD)

शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जीतेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायदे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विद्वत कावेरप्पा , शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिली रूसो।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article