क्रिकेट

SRH vs PBKS Pitch Report: हैदराबाद और पंजाब के बीच मैच की ताजा पिच रिपोर्ट

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 9, 2024, 02:14 PM IST

IPL 2024, SRH vs PBKS Pitch Report Today Match: आईपीएल के 17वें संस्करण में आज का मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में पंजाब किंग्स मेजबान होगी। मुकाबला पंजाब किंग्स के नए स्टेडियम मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पर जानिए इस नए क्रिकेट ग्राउंड की पिच का ताजा हाल, यहां के आंकड़े क्या कहते हैं और कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड।

Image

हैदराबाद-पंजाब मैच पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज सनराइजर्स हैदराबाद-पंजाब किंग्स मुकाबला
  • पंजाब के मुल्लांपुर में तैयार किए गए नए स्टेडियम में होगा मैच
  • अब तक टूर्नामेंट में इस पिच पर एक ही मैच हुआ है

IPL 2024, SRH vs PBKS Pitch Report Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज का मैच मेजबान पंजाब किंग्स और मेहमान टीम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला मुल्लांपुर (पंजाब) के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का आगाज शाम 7.30 बजे से होगा। इस मैच में उतरने से पहले पंजाब और हैदराबाद की टीमों की स्थिति टूर्नामेंट में एक जैसी ही है। दोनों के बीच सिर्फ नेट रन रेट का फासला है। आज के मैच में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और सैम करन (Sam Curran) जैसे धुरंधरों पर नजरें रहेंगी।

आईपीएल इतिहास की बात की जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के आंकड़े भी देख लेते हैं। दोनों टीमें अब तक इस टी20 टूर्नामेंट के इतिहास में 21 बार आमने-सामने आई हैं। इन मुकाबलों में पलड़ा सनराइजर्स हैदराबाद का काफी भारी रहा है। हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ अब तक 14 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स की टीम ने 7 मैच जीते हैं। आज होने वाले हैदराबाद-पंजाब आईपीएल मैच में अभिषेक शर्मा और सैम करन जैसे धुरंधरों के अलावा दोनों टीमों के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) पर भी फैंस की निगाहें टिकी होंगी। यही नहीं फैंस को पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) और पिछले मैच के हीरो शशांक सिंह (Shashank Singh) से भी उम्मीदें रहेंगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के जॉनी बेरिस्टो (Jonny Bairstow) और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) पर भी टीम की जिम्मेदारी होगी।

हैदराबाद-पंजाब मैच की पिच रिपोर्ट (SRH vs PBKS Pitch Report)

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आज होने वाला मुकाबला एक ऐसे मैदान पर खेला जाना है जिसका नाम अभी भी फैंस की जुबान पर नहीं चढ़ा है। पंजाब में मोहाली के करीब मुल्लांपुर स्थित तैयार किए गए नए क्रिकेट ग्राउंड महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाना है। इस मैदान का इतिहास पुराना नहीं है और यहां अब तक सिर्फ एक ही आईपीएल मुकाबला खेला गया है। उस मैच की नजर से देखें तो यहां पर भी बल्लेबाजों को फायदा मिलने वाला है। गेंदबाजों में फास्ट बॉलर्स यहां कहर बरपाने में सक्षम हैं।

इस ग्राउंड पर हैदराबाद और पंजाब के आंकड़े (SRH and PBKS Stats At Mullanpur)

जैसा कि आपको बताया कि मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला गया है, तो यहां हैदराबाद और पंजाब की टीमें पहली बार आमने-सामने आएंगी। अगर इसी सीजन में यहां खेले गए एकमात्र मैच के आंकड़े देखें तो उस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मेजबान पंजाब किंग्स ने मात दी थी। दिल्ली की टीम पंजाब द्वारा दिए गए 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट से हार गई थी। उस दिन मुल्लांपुर के इस मैदान पर पंजाब किंग्स के इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन का जलवा देखने को मिला था जिन्होंने 47 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली थी और वो 'मैन ऑफ द मैच' भी चुने गए थे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article